
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में चमकीला के सफल मुकाम तक पहुंचने से लेकर उनकी हत्या तक के सारे किस्सों को दिखाया जाएगा।
नेटफ्लिक्स ने शेयर किया टीजर
चमकीला' के टीजर को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'जो नाम सालों से आपके दिल और दिमाग पर छाया है, वो अब आपके सामने आ रहा है। देखिए पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट अमर सिंह 'चमकिला' की अनकही कहानी, जल्द ही सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'
इम्तियाज अली ने किया है फिल्म को डायरेक्ट
'चमकीला' के इस 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर की शुरुआत अमर सिंह चमकीला का रोल निभा रहे दिलजीत से होती है। इसे देखकर यह साफ हो गया है कि पंजाब में सिंगर की पॉपुलैरिटी काफी था और उनके एक शो पर कितनी भीड़ उमड़ पड़ती थी। हालांकि अब फिल्म देखने के बाद ही यह साफ होगा कि चमकीला को इतनी कम उम्र में क्यों गोलियों से छलनी कर दिया गया था। आपको बता दें यह फिल्म इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी है।
पहली बार बना पगड़ी के नजर आए दिलजीत
'चमकीला' के टीजर की एक और खास बात है कि इस फिल्म में दिलजीत पहली बार बिना पगड़ी के दिखाई रहे हैं। अब दिलजीत के इस लुक को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। जहां कुछ लोग उन्हें बिना पगड़ी के देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि दिलजीत को बिना पगड़ी के देखकर उनका दिल टूट गया है। आपको बता दें फिल्म में परिणीति चोपड़ा, चमकीला की पत्नी अमरजीत कौर का रोल प्ले कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।