1300 CR के मालिक हैं विराट-अनुष्का शर्मा, जानें किसका कितना शेयर

Published : May 01, 2025, 11:24 AM ISTUpdated : May 01, 2025, 11:39 AM IST

अनुष्का शर्मा के 37वें जन्मदिन पर जानिए उनकी और पति विराट कोहली की कुल संपत्ति। दोनों की कंबाइंड नेट वर्थ 1300 करोड़ से ज़्यादा बताई जा रही है।

PREV
110

Anushka Sharma Birthday : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को 37 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म उत्तरप्रदेश के अयोध्या में हुआ था।  यहां हम उनके पति विराट कोहली के साथ सुल्तान एक्ट्रेस की नेट वर्थ की डिटेल शेयर कर रहे हैं।

210

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ “रब ने बना दी जोड़ी” मूवी    से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

310

अनुष्का शर्मा ने बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात, पटियाला हाउस, लेडीज़ vs रिकी बहल, जब तक है जान, मटरू की बिजली का मंडोला बिजली मंडोला, पीके,बॉम्बे वेलवेट, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल,सुई धागा: मेड इन इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया है। 

410

बीते 17 सालों ने इस टेलेंटेड एक्ट्रेस ने अकूत संपत्ति जोड़ी है। दैनिक भास्कर समेत  कई मीडिया रिपोर्टस में अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 256 करोड़ बताई गई है। 

510

अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली से शादी की थी। इसके बाद उनकी एक बेटी वामिका और बेटा अकाय ने जन्म लिया।

610

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर लंदन में रहते हैं। दरअसल उन्होंने यहां शानदार बंगला बनाया हुआ है, अनुष्का का ज्यादातर वक्त अपने बच्चों के साथ इंग्लैंड में ही बीतता है।

710

विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे सफल क्रिकेटर में शामिल किए जाते हैं। उन्हें टीम में ए ग्रेड दिया गया है। जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें करीब 7 करोड़ साल की इनकम होती है। वहीं इससे इतर उन्हें  मैन ऑफ द मैच अवार्ड राशि और भी दूसरी फीस दी जाती हैं। 

810

विराट कोहली कमर्शियल एड के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। जनसत्ता ने साल 2024 में उनकी नेट वर्थ साल करीब 1053 करोड़ रुपये बताई थी।

910

विरुष्का का पास गुरुग्राम में 80 करोड़ का बंगला, मुंबई के वर्ली में 34 करोड का अपार्टमेंट, अलीगढ़ में करोड़ों की कीमत का आलीशान घर, कई लग्जरी कारें हैं।

1010

विराट और अनुष्का की कंबाइन नेट वर्थ करीब 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories