- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Aamir Khan की 4 फिल्में कंट्रोवर्सी ने कराईं हिट, फिर इस मूवी ने दिया गच्चा
Aamir Khan की 4 फिल्में कंट्रोवर्सी ने कराईं हिट, फिर इस मूवी ने दिया गच्चा
आमिर खान, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, की फिल्में अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। कई बार इस नेगेटिव पब्लिसिटी ने उनकी फिल्मों को हिट बनाया, लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ ऐसा नहीं हुआ।

आमिऱ खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। हालांकि बीते कुछ सालों में उनकी दो मेगा बजट फिल्में महाडिजास्टर साबित हुई है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और लाल सिंह चड्ढा से उन्हें बहुत उम्मीद थी। लेकिन दोनों ही फिल्में महाडिजास्ट बन गईं।
आमिर खान को अपनी फिल्मों का विरोध पसंद है, नेगेटिव प्रचार ने उनकी कई मूवी को हिट कराया है। ऐसी ही उम्मीद उन्हें लाल सिंह चड्ढा से थी लेकिन बाजी उलटी पड़ गई। यहां हम आपको उनकी कंट्रोवर्सी के बाद हिट हुई मूवी की जानकारी दे रहे हैं।
फना
आमिर खान- काजोल स्टारर फना की रिलीज के पहले आमिर खान मेघा पाटकर के नर्मदा बचाओ आंदोलन में शामिल हो गए थे। उन्हें राजनैतिक दलों के विरोध का समाना करना पड़ा था। इसके बाद उनकी फना सुपरहिट हो गई थी। मूवी ने 102.84 करोड़ कलेक्शन किया था।
पीके
आमिर खान की पीके का ट्रेलर रिलीज होते ही इसका विरोध शुरु हो गया था। इसमें एक शख्स को शंकर जी का रूप धरकर घूमते दिखाया गया था, जिसका विरोध हुआ था। फिल्म ने 769.89 करोड़ रुपये कमाए थे।
मंगल पांडे
ऐतिहासिक महत्व की मूवी मंगल पांडे मूवी को लेकर भी खूब कंट्रोवर्सी हुई थी। इसके कुछ सीन पर खूब हंगामा हुआ था। नेगेटिव पब्लिसिटी के बावजूद मूवी ने 51.35 करोड़ रुपये कमाए थे। .sacnilk.comks के मुताबिक इसकी लागत 34 करोड़ रु थी।
दंगल
आमिर खान की दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने 2 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हालांकि रेसलर गीता फोगाट के रियल कोच को निगेटिव शेड का दिखाने पर खूब विवाद हुआ था।
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान को पूरा भरोसा था कि लाल सिंह चड्ढा का जितना विरोध हो रहा है, ये उतनी बड़ी हिट होगी। हालांकि लोगों को फिल्म ही पसंद नहीं आई। फिल्म बड़ी डिजास्टर बन गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

