Gadar 2 का 'मैं निकला गड्डी लेके' सॉन्ग का रीक्रिएटेड वर्जन जल्द होने वाला है रिलीज, बॉलीवुड का यह पॉपुलर सिंगर देगा अपनी आवाज

Published : Jul 06, 2023, 11:46 AM ISTUpdated : Jul 06, 2023, 11:49 AM IST
Gadar 2

सार

गदर 2' की रिलीज से पहले मेकर्स इसके सॉन्ग को रिलीज कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म के फेमस सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' के नए वर्जन को रिलीज किया जाने वाला है। वहीं इस सॉन्ग को बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अपनी आवाज देने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के पहले सॉन्ग 'उड़ जा काले कावा' के रिलीज होने के बाद फैंस को इस फिल्म के पहले पार्ट 'गदर' की याद आ गई थी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के दूसरे सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके' के नए वर्जन को जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है।

फैंस कर रहे हैं 'मैं निकला और गड्डी लेके' के नए वर्जन का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'गदर 2' के मेकर्स ने 'मैं निकला और गड्डी लेके' के नए वर्जन को जल्द रिलीज करने का फैसला लिया है। खास बात तो यह है कि इस सॉन्ग को अरिजीत सिंह गाते हुए नजर आएंगे। मेकर्स का कहना है कि अरिजीत सिंह के अलावा कोई भी इस आइकॉनिक सॉन्ग को अच्छे से नहीं गा सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अरिजीत सिंह ने कथित तौर पर 'गदर 2' के 'दिल झूम' नाम के एक सॉन्ग को भी गाया है। अब इस खबर को सुनने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेकर्स ने 'मैं निकला ओ गड्डी लेके' को क्यों रिक्रिएट करने का मन बनाया?

'गदर 2' से जुड़े सूत्रों का कहना है, 'मैं निकला ओ गड्डी लेके का ओरिजनल सॉन्ग एक बहुत बड़ा हिट था। 22 साल के बाद भी यह सॉन्ग पार्टीज और शादियों में बजता है। जब मेकर्स ने इस गाने को रिक्रिएट करने का मन बनाया, तो उन्होंने ये पहले ही सोच लिया था कि वो गाने के टेम्पर को नहीं बदलेंगे, लेकिन आज के यूथ को देखते हुए उसमें कुछ फ्रेशनेस लेकर आएंगे। मेकर्स और कंपोजर मिथुन दोनों ही 'मैं निकला गड्डी लेके' को एक नई आवाज में लाना चाहते थे और हर किसी को इस गाने के लिए अरिजीत सिंह की आवाज एक सही च्वाइस लगी।'

22 साल बाद आ रहा फिल्म का दूसरा पार्ट

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, 'गदर' का पहला पार्ट 2001 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ अमरीश पुरी, ओम पुरी और लिलेट दुबे भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। कहा जाता है कि लोगों के अंदर इस फिल्म को देखने की इतनी दीवानगी थी कि वो ट्रकों में भर-भर कर इस फिल्म को देखने जाते थे। अब 11 अगस्त को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। अब देखना खास होगा कि फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस को पसंद आता है या नहीं।

और पढ़ें..

मनोज बाजपेयी को इस एक्टर के दमदार रोल से हुई थी जलन, एक्टर ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई