20 भाषा-12,000 गाने-2 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कौन है ये सिंगर, जिसका बड़ी बहन से रहा पंगा

Published : Sep 08, 2025, 06:50 AM IST
asha bhosle birthday

सार

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट सिंगर में से एक आशा भोसले 92 साल की हो गईं है। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली में हुआ था। उन्होंने हिंदी ही नहीं कई भाषाओं में गाने गाए हैं। वे लता मंगेशकर की छोटा बहन है और उन्होंने लाइफ में 2 शादियां की हैं। 

92 साल की आशा भोसले ने अपने 8 दशक के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक गानों को आवाज दी। उनकी आवाज में हमेशा एक खनक सी सुनाई दी। वे सिंगर के साथ एक्ट्रेस, इंटरप्रेन्योर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। वो एक वर्सेटाइल सिंगर रही हैं, जिन्होंने पॉप, गजल, भजन, क्लासिकल सॉन्ग, फोक सॉन्ग, कव्वाली और रवींद्र संगीत को अपनी आवाज दी। उन्होंने अपने करियर में 20 इंडियन और फॉरेन लैंग्वेज में करीब 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। हालांकि, अब वे गाती हैं।

आशा भोसले का फिल्मी सफर

आशा मंगेशकर का जन्म सांगली के एक छोटे से गांव गोआर में हुआ था, जो उस समय सांगली की शाही रियासत का हिस्सा था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर और मां शेवंती संगीत परिवार से थे। जब वो नौ साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर मुंबई आ गया था। उन्होंने और उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने घर चलाने के लिए फिल्मों में गाना और एक्टिंग करना शुरू किया था। उन्होंने अपना पहला फिल्मी गाना चला चला नव बाला.. मराठी फिल्म माझा बाल (1943) के लिए गाया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत हंसराज बहल की फिल्म चुनरिया (1948) के लिए सावन आया.. गाने से की थी। उनका पहला सिंगल हिंदी गाना फिल्म रात की रानी (1949) के लिए था। धीरे-धीरे उनकी आवाज पसंद की जाने लगी और उन्हें दिग्गज संगीतकारों से गाने ऑफर होने लगे। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ये भी पढ़ें... संजय दत्त के साथ ऐसा क्या हुआ था कि लगातार 3 घंटे फूट-फूटकर रोए थे

आशा भोसले की पर्सनल लाइफ

आशा भोसले ने महज 16 साल की उम्र में 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ भागकर शादी की थी। हालांकि, जल्दी ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। शादी के कुछ साल बाद पति ने उन्हें उस वक्त घर से निकाल दिया था, जब वे तीसरे बच्चे की मां बनने वाली थी। 1960 में दोनों अलग हो गए और आशा ने अकेला अपने तीनों बच्चों हेमंत भोसले, वर्षा भोसले, आनंद भोसले की परवरिश की। फिर आशा का दिल संगीतकार राहुल देव बर्मन पर आया। लंबी रिलेशनशिप और राहुल की मां के विरोध के बाद दोनों ने शादी की थी। आपको बता दें कि आशा ने आरडी बर्मन के संगीत निर्देशन में कई हिट गानों को आवाज दी है।

आशा भोसले का बड़ी बहन लता मंगेशकर ने पंगा

आशा भोसले और लता मंगेशकर के बीच अनबन की बातें होती रही है, लेकिन उन्होंने हमेशा इस बात को नकारा। हालांकि, आशा के प्रेमी के साथ घर से भाग जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी लता पर गई थी। लता ने आशा के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया था। इसी वजह से दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था। आशा ने एक इंटरव्यू में बताया था- ये लव मैरिज थी और इसी वजह से लता दीदी ने मुझसे लंबे समय तक बात नहीं की थी। उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों बहनों के रिश्ते में कई बार मतभेद हुए और बोलचाल बंद रही। हालांकि, दोनों ने कई गाने साथ में भी गाए।

ये भी पढ़ें... 137 मिनट की वो फिल्म, जिसमें ना लीड हीरोइन-ना विलेन पर एक सस्पेंस ने बना दिया सुपरहिट

आशा भोसले को मिले अवॉर्ड्स

आशा भोसले को अपने करियर में 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 महाराष्ट्र फिल्म अवॉर्ड, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 7 बेस्ट फीमेल सिंगर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले। वे 2 बार ग्रेमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुईं। 2000 में उन्हें भारत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2008 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी उनका नाम दर्ज है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 का बजट कितना? कितनी लंबी है सनी देओल की यह फिल्म, पहले दिन कितनी करेगी कमाई
Mrunal Thakur 5 फिल्मों से बिखेरेंगी जलवा, 2026 में आएंगी 4-एक रिलीज होगी 2027 में