
एंटरटेनमेंट डेस्क, Auhaam trailer release : वरुण सूरी, हृदय सिंह और दिव्या मलिक की सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म ‘औहाम’ (Auhaam) का ट्रेलर 9 मई को लॉन्च कर दिया गया है । मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मूवी की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी । इस दौरान फिल्म मेकर्स भी मौजूद रहे ।
दर्शकों को रोमांचित करता है ट्रेलर
'औहाम' का ट्रेलर दर्शकों के बीच वायरल हो गया है। दरअसल ट्रेलर का हर सीन एक असर छोड़ता दिखता है। कसी हुई स्टोरी निश्चित ही दर्शकों को मन में एक सवाल खड़ा करती है। इसके लिए वह पूरा ट्रेलर देखता है। हालांकि उसके मन में उठ रहे सवालों का जवाब ट्रेलर से तो नहीं मिलता है। इसके लिए उसे थिएटर का ही रुख करना होगा।
शिवा और रिया की लाइफ की कहानी
ट्रेलर शिवा और रिया की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमता है, जो शादी करने के लिए घर से भाग जाते हैं, अब वे अपनी एक बेटी श्रेया के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ बिता रहे हैं । एक दिन रिया लापता हो जाती है और अपनी गुमशुदा पत्नी शिवा को खोजने की बेताब कोशिश में वह यशवंत के पास पहुंचता है, जो एक चतुर, चालाक पुलिस ऑफीसर है । इस दौरान कहानी में कई उतार- चढ़ाव आते हैं ।
थिएटर में ही होगा सस्पेंस का खुलासा
इसके बाद की घटनाओं की पर्ते खुलती जाती हैं। क्या शिवा अपनी पत्नी रिया को ढूंढ पाएगा या वह हमेशा के लिए उसे खो देगा। इसे देखने के लिए दर्शकों 26 मई को सिनेमाघरों में जाना होगा ।
ये भी पढ़ें -
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।