
एंटरटेनमेंट डेस्क. 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'तीस मार खान' के सॉन्ग 'वल्लाह रे वाला' का एक BTS वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गाने की शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू की मस्ती देखी जा सकती है। वहीं फराह, कैटरीना कैफ को 'कलमूही' कहती नजर आ रही हैं।
फराह का मजाकिया अंदाज
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना गाने की शूटिंग करके थक जाती हैं और अपने पैरों को आराम देने के लिए बैठ जाती हैं। वहीं वो अपने पैरों को अपने हाथ से दबाती हुई भी दिखाई दे रही हैं। इस बीच कैटरीना के बगल में बैठी फराह उन्हें मजाक में धक्का देते हुए कहती हैं, 'कितना काम किया है बेचारी ने, पाकीजा की मीना कुमारी, पैर फट गए इनके। डांस कर ले, जा कलमूही नाच।' पूरी बातचीत के दौरान कैटरीना मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
यूजर्स के रिएक्शन
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस फराह और कैटरीना की इस बॉन्डिंग को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कैटरीना कितनी सिंपल हैं। फराह के इस तरह से बात करने के बावजूद कैटरीना सिर्फ मुस्कुरा ही रही हैं।
2010 में रिलीज हुई थी 'तीस मार खान'
फराह खान द्वारा निर्देशित 'तीस मार खान' 24 दिसंबर, 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, मुरली शर्मा, रघु राम, राजीव लक्ष्मण और अमन वर्मा भी हैं। फिल्म में अनिल कपूर और सलमान खान का दिलचस्प कैमियो रोल भी है। तीस मार खां का गाना 'शीला की जवानी' काफी हिट हुआ, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।