आयुष्मान खुराना के फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट है लंबी, देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Published : Sep 12, 2025, 07:24 PM IST
Ayushmann Khurrana

सार

Ayushmann Khurrana Flop Movies: आयुष्मान खुराना फिल्म 'विक्की डोनर' से पॉपुलर हुए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कुछ फ्लॉप फिल्में भी दीं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में.. 

आयुष्मान खुराना ने अपना करियर बहुत संघर्षपूर्ण तरीके से शुरू किया था। वो एक्टिंग में आने से पहले रियलिटी शोज, थिएटर, रेडियो और टीवी में काम कर चुके थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर फिल्म विक्की डोनर से शुरू किया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, आयुष्मान खुराना की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं।

आयुष्मान खुराना की फ्लॉप फिल्मों की पूरी लिस्ट

बेवकूफियां

फिल्म 'बेवकूफियां' एक बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और ऋषि कपूर लीड रोल में नजर आए थे। 22 करोड़ में बनी इस फिल्म ने महज 14.01 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें..

Mahavatar Narsimha के 50 दिन, जानिए अब तक BO पर कितनी कमाई कर चुकी फिल्म

हवाईजादा

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'हवाईजादा' में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3.53 करोड़ की कमाई की थी।

मेरी प्यारी बिंदु

रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' 2017 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का बजट 22 करोड़ रुपए था। वहीं इसने 9.59 करोड़ की कमाई की थी।

अनेक

पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अनेक' 2022 में आई थी। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 47 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 8.15 करोड़ की कमाई की थी।

डॉक्टर जी

'डॉक्टर जी' एक मेडिकल कॉलेज पर आधारित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। 35 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 26.45 का ही कलेक्शन किया था। ऐसे में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें..

क्या करिश्मा कपूर को भी चाहिए संजय की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी में हिस्सा, वकील ने किया खुलासा

एक एक्शन हीरो

'एक एक्शन हीरो' में आयुष्मान खुराना एक अलग तरह के रोल में नजर आए थे। यह डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म 45 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इसने 10.89 करोड़ की कमाई की थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता 9 दिन से ICU में! आमिर खान ने बताया असली हाल!
Akshay Kumar इन 6 सीक्वल से मचाएंगे तहलका, हॉरर-कॉमेडी-एक्शन का मिलेगा धांसू डोज