
एंटरटेनमेंट डेस्क. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करना लोगों का सपना होता है, लेकिन बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी है, जिसने आमिर के साथ काम न करने की कसम खाई थी। दरअसल इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'इश्क' की शूटिंग के दौरान आमिर और जूही चावला के बीच कुछ ऐसा हुआ था, जिससे वो काफी नाराज हो गई थीं और उनके साथ काम न करने की कसम तक खा ली थी। यहां तक कि उन्होंने आमिर से 7 साल तक बात भी नहीं की थी।
हुआ यह था कि जब आमिर खान और जूही चावला 'इश्क' की शूटिंग कर रहे थे, तब आमिर ने जूही से कहा कि उन्हें ज्योतिष विद्या आती है और वो हाथ देखकर भविष्य के बारे में बता देते हैं। ऐसे में जूही ने आमिर को अपना हाथ दिखाया , तो आमिर उनके हाथ पर थूक कर भाग गए। इस मजाक से जूही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और फिर वो रोने लगीं। इसके बाद वो अगले दिन शूटिंग पर भी नहीं आईं। ऐसे में डायरेक्टर इंदर कुमार आमिर को लेकर जूही के घर पहुंचे जहां उन्होंने जूही से माफी मांगी। हालांकि, इसके बाद जूही ने फिर से फिल्म की शूटिंग की, लेकिन उस दिन के बाद उन्होंने सात साल तक आमिर से बात नहीं की।
आपको बता दें 2002 में जब आमिर खान का उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक होने वाला था तब जूही ने 7 साल बाद आमिर को समझाने के लिए उनसे बात की थी। हालांकि, दोनों का तलाक को हो गया, लेकिन आमिर और जूही के रिश्ते की दरार जरूर खत्म हो गई।
'इश्क' के अलावा आमिर खान और जूही चावला ने 'कयामत से कयामत तक', 'हम हैं राही प्यार के', 'दौलत की जंग', 'लव लव लव', 'आतंक ही आतंक' और 'तुम मेरे हो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
और पढ़ें..
बाप रे! बेटी पर 'अनुपमा' का मानहानि केस, मांगे इतने CR कि खुद की नेटवर्थ भी आधी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।