
एंटरटेनमेंट डेस्क. महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख़ खान दोनों बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं और दोनों के बीच शानदार बोन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों के बीच जब बातचीत छिड़ती है तो बेहद मजेदार होती है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बीच मजेदार सवाल-जवाब का सिलसिला चल रहा है। खास बात यह है कि बिग बी ने SRK के सामने एक ऐसा सवाल रखा, जिसका जवाब वे नहीं दे पाए। बाद में जब उन्होंने हार मान ली तो खुद अमिताभ ने उसका जवाब बताया। आइए बताते हैं इस वायरल वीडियो और बिग बी-SRK के सवाल-जवाब के बारे में सबकुछ...
शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन का यह वायरल वीडियो उस वक्त का है, जब 2019 में वे फिल्म 'बदला' के प्रमोशन में व्यस्त थे। अमिताभ ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी और शाहरुख़ ने बतौर प्रोड्यूसर अपने बैनर रेड चिलीज के तले फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म में तापसी पन्नू, अमृता सिंह, टोनी ल्यूक और मानव कॉल भी अहम् भूमिका में थे। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए रेड चिलीज ने यूट्यूब पर 'अनप्लग्ड' नाम से एक शो शुरू किया था, जिसमें बिग बी और SRK 'बदला' से जुड़ी बातें शेयर करते और मजेदार गेम खेलते दिखाई दिए थे। इस शो के तीसरे एपिसोड में दोनों ने पहेली का गेम खेला था और वे एक-दूसरे के सवालों का जवाब दे रहे थे।
वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन शाहरुख़ खान से कह रहे हैं, "जवाब दीजिए...मुर्गी अंडा देती है...और गाय दूध देती है...ऐसा कौन जो दोनों दे?" बिग बी का सवाल सुनकर एसआरके का माथा घूम गया। वे कन्फ्यूज होते हुए कहते हैं, "कोई ऐसी चीजें जो दोनों चीजें देती है?...दूध भी देती है...और अंडा भी देती है...नहीं सर ये नहीं होगा मुझसे...सर मैं यहां पर इस शो पर आया ही नहीं....सर मैं आया ही नहीं इस शो पर यह सब करने के लिए। मैं आपसे पूछने आया था सर।" जब शाहरुख़ जवाब देने में फेल रहे तो अमिताभ बच्चन ने इसका सही जवाब दिया और कहा, "दुकानदार।" हालांकि, अमिताभ इस बात के लिए माफ़ी भी मांगते हैं कि यह सवाल कुछ टेक्नीकल हो गया। वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स के भी मजेदार कमेंट आ रहे हैं।
‘बदला’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 20 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि भारत में इस फिल्म ने लगभग 87.99 करोड़ का नेट और दुनियाभर में ग्रॉस 138.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
और पढ़ें…
बाप रे! बेटी पर 'अनुपमा' का मानहानि केस, मांगे इतने CR कि खुद की नेटवर्थ भी आधी
KBC के 8 दिमाग घुमाने वाले सवाल, जवाब देने में चकरा जाएगा माथा!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।