
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo) की रिलीज को 9 साल पूरे हो गए हैं। 2015 में आई इस फिल्म के राइटर-डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) थे। दीवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। ये 2015 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। हालांकि, पहले नंबर पर भी सलमान की ही फिल्म बजरंगी भाईजान ( Bajrangi Bhaijaan) थी। प्रेम रतन धन पायो एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसमें सलमान ने डबल रोल प्ले किया था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस फिल्म को बॉलीवुड की 5 टॉप एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट किया था। आखिरी में सोनम कपूर का नाम फिल्म के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस फाइनल हुआ था। हालांकि, सोनम का नाम सलमान चौंक गए थे। आइए, जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स...
आपको बता दें कि सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का नाम पहले बड़े भैया था। इसी नाम से फिल्म पर काम भी शुरू किया गया था। कहा जाता है कि सूरज को अपनी फिल्मों के बड़े-बड़े टाइटल पसंद है, इसलिए उन्होंने मूवी का टाइटल बदल दिया और प्रेम रतन धन पायो रखा। फिल्म का टाइटल मीराबाई के भजन पायो जी मैंने राम रतन धर पायो से इंस्पायर्ड था। फिल्म को 2013 में सूरज ने सलमान के साथ मिलकर अनाउंस किया था। इस पर प्री-प्रोडक्शन काम जनवरी 2014 में शुरू हुआ था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम कपूर से पहले फिल्म प्रेम रतन धन पायो बॉलीवुड की टॉप 5 हीरोइनों को ऑफर हुई थी। फिल्म अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, करीना कपूर, डेजी शाह और दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी। हालांकि, सभी ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद सोनम कपूर को साइन किया गया। कहा जाता है कि जब सलमान को पता चला था कि फिल्म की लीड हीरोइन सोनम है तो वे शॉक्ड रह गए थे। उनके चौंकने की वजह यह थी कि एक तो सोनम की हाईट उनसे ज्यादा और दूसरा उम्र में वे उनसे काफी छोटी हैं। उन्हें लगा था कि वे स्क्रीन पर सोनम के साथ रोमांस कैसे करेंगे। हालांकि, सोनम की डेब्यू फिल्म सांवरिया में सलमान भी थे और फिल्म के क्लाइमैक्स में सोनम-सलामन को ही साथ दिखाया गया था।
फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सोनम कपूर का नाम सुनने के बाद सलमान खान ने मेकर्स से भी बात की थी। कहा जाता है कि सोनम की वजह से सलमान ने फिल्म के लिए हां करने में 5 महीने लगाए थे। करीब 5 महीने बाद उन्होंने बड़जात्या को मैसेज कर हां कहा था। फिल्म में सलमान-सोनम के साथ नील नितिन मुकेश, अरमान कोहली, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, समायरा राव, मनोज जोशी, संजय मिश्रा,लता सबरवाल भी थे। आपको बता दें कि अमृता राव को फिल्म में सलमान की बहन का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।
सलमान खान-सोनम कपूर और सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग 1000 दिन चली थी। जून 2014 में मूवी की शूटिंग शुरू हुई थी और सितंबर 2015 में रैपअप हुआ था। फिल्म को राजकोट, गोंडल, उदयपुर, अथिरापल्ली फॉल्स और मुंबई में शूट किया गया था। बता दें कि फिल्म मेकर्स ने लार्जर दैन लाइफ टाइटल से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। इसमें खुलासा किया था कि फिल्म में प्रीतमपुर का शाही महल इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक के बने सबसे बड़े सेट्स में से एक था। इसे 10,000 वर्ग फुट में बनाया गया था। सेट की डिजाइन नितिन देसाई की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं है। रिलीज के बाद प्रेम रतन धन पायो को तमिल में मीमरंधेन पारायो और तेलुगु में प्रेमा लीला में डब कर रिलीज किया गया था।
सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का बजट 90 करोड़ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 432 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए सलमान ने 75 करोड़ रुपए फीस ली थी। वहीं, फिल्म प्रॉफिट में भी उनकी शेयरिंग थी।
ये भी पढ़ें…
अजय देवगन को सास ने यूं सिखाई थी तमीज, पसंद नहीं आई थी दामाद की 1 हरकत
1000 जोड़ी जूते-करोड़ों की घड़ी, ऐसी है इस लेटेस्ट STAR की Luxury Life
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।