'चकदा एक्सप्रेस' से पहले इन 6 बायोपिक फिल्मों ने OTT पर मचाया था धूम, जल्दी से कर लें बिंज वॉच

Published : Nov 10, 2025, 10:21 AM IST

अनुष्का शर्मा बायोपिक फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से 7 साल बाद कमबैक करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म से पहले भी कई बायोपिक फिल्में नेटफ्लिक्स पर धूम मचा चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.. 

PREV
17
चकदा एक्सप्रेस

फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की कहानी इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, झूलन देवी का रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगी।

27
अमर सिंह चमकीला

फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' पंजाब के पॉपुलर सिंगर अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है। इसमें दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला का रोल निभाया है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

37
नीरजा

फिल्म 'नीरजा' एयर होस्टेस नीरजा भनोट की बहादुरी पर बेस्ड है। इसमें सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था।

47
संजू

फिल्म 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक फिल्म है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

57
श्रीकांत

फिल्म 'श्रीकांत' में राजकुमार राव लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्म में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म यंग बिलियनेयर श्रीकांत बोला की असल जिंदगी पर आधारित है। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।

67
गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल

फिल्म 'गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल' भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। इसमें लीड रोल जाह्नवी कपूर ने निभाया था। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इेस भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

77
द स्काई इज पिंक

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने आयशा के पेरेंट्स का रोल निभाया है। वहीं जायरा वसीम, आयशा के किरदार में नजर आई हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories