Published : Aug 06, 2025, 08:36 PM ISTUpdated : Aug 06, 2025, 08:38 PM IST
Independence Day ऐसा विषय है, जिसके इर्द-गिर्द आजादी के बाद से अब तक कई फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं। कभी स्वतंत्रता संग्राम की कोई घटना सेंटर में रही तो कभी कोई स्वंत्रता संग्राम सेनानी। स्वतत्रंता संगाम पर बनी 10 बेस्ट फिल्मों पर डालें एक नज़र...
यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक है। विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे सरदार ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग़ नरसंहार का बदला लेने लंदन पहुंचकर जनरल ओ डायर को गोली मार दी थी।
2. रंग दे बसंती (2006)
IMDB रेटिंग : 8.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
यह आमिर खान स्टारर कमिंग ऑफ़ एज ड्रामा फिल्म है, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का रोल करने का मौका मिलता है और उनके अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो जाती है।
25
3. सरदार (19930
IMDB रेटिंग : 8.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : यूट्यूब
परेश रावल स्टारर यह फिल्म स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की बायोपिक है। इसमें भारत को आजाद कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को बारीकी से बताया गया है।
4. द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह
IMDB रेटिंग : 8.1/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
नाम से ही स्पष्ट है कि इस फिल्म में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की कहानी बताई गई है। अजय देवगन का फिल्म में लीड रोल है।
35
5. केसरी चैप्टर 2 (2025)
IMDB रेटिंग : 8/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : जियो हॉटस्टार
अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म में जलियांवाला बाग़ नरसंहार का सच दुनिया के सामने रखने वाले भूतपूर्व लॉयर और जज सी. शंकरण नायर की कहानी दिखाई गई है।
6. RRR
IMDB रेटिंग : 7.8/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स, जी5
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की कहानी बताई है, जो अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं।
45
7. स्वातंत्र्यवीर सावरकर
IMDB रेटिंग : 7.7/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने लीड रोल निभाया है।
8. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो (2004)
IMDB रेटिंग : 7.6/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : यूट्यूब
सचिन खेड़ेकर इस फिल्म के लीड हीरो है। फिल्म की कहानी स्वंतत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक सुभाषचन्द्र बोस की जिंदगी पर आधारित है।
55
9. मंगल पांडे : द राइजिंग (2006)
IMDB रेटिंग : 6.5/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
आमिर खान स्टारर इस फिल्म की कहानी 1957 में स्वंतत्रता की चिंगारी भड़काने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे की कहानी दिखाई गई है।
10. मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झांसी
IMDB रेटिंग : 6.4/10 स्टार
OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
इस फिल्म में कंगना रनौत का लीड रोल है। फिल्म की कहानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और आजादी के लिए उनकी शहादत के बारे में है।