Raksha Bandhan: बॉलीवुड के 6 सबसे पॉपुलर भाई-बहनों की जोड़ी, एक की तो 6 सिस्टर्स

Published : Aug 06, 2025, 08:30 AM ISTUpdated : Aug 06, 2025, 08:36 AM IST

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर आपको बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर भाई-बहनों की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जोड़ियों में आपस में खूब जमती है। इनमें से एक हीरो की तो 6 बहनें हैं। 

PREV
16
सलमान खान की बहनें अलवीरा-अर्पिता

सलमान खान भी रक्षाबंधन का त्योहार पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। दोनों बहनें अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता शर्मा उनके दिल के काफी करीब हैं। सलमान अपनी बहनों को हर हाल में सपोर्ट करते हैं। तीनों के बीच बेहतरीन ट्यूनिंग हैं। वहीं, कोई भी फैमिली फंक्शन हो, सभी साथ नजर आते हैं। बता दें कि सलमान की दोनों बहनें फिल्मों से दूर हैं।

26
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना

ऋतिक रोशन अपनी बहन सुनैना रोशन को बहुत मानते हैं। वे हर पल उनका सपोर्ट करते हैं। सुनैना वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन फैमिली फंक्शन में दोनों भाई-बहन के बीच की ट्यूनिंग देखने लायक होती है। बताया जाता है कि जब सुनैना की शादीशुदा जिंदगी में प्रॉब्लम आई थी, तो ऋतिक बहन के सपोर्ट में खड़े रहे थे।

36
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता

अभिषेक बच्चन की अपनी बहन श्वेता बच्चन से खूब जमती है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने में पीछे नहीं रहते हैं। बता दें कि अभिषेक बहन को पूरा सपोर्ट करते हैं। दोनों भाई-बहनों की जोड़ी इंडस्ट्री में खूब फेमस हैं। वैसे, श्वेता लाइमलाइट में ज्यादा रहना पसंद नहीं करती हैं। वे बिजनेस वुमन हैं और अपने काम पर फोकस रखती हैं।

46
अक्षय कुमार की बहन अलका

अक्षय कुमार और उनकी बहन अलका में खूब जमती है। अक्षय हमेशा अपनी बहन के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। अक्षय की बहन अलका के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फेमस फैमिली से होने के बावजूद वे लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद हैं। उनके पति सुरेंद्र हीरानंदानी बिजनेसमैन हैं। वे खुद भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

56
अर्जुन कपूर की हैं 6 बहनें

अर्जुन कपूर ऐसे स्टार है, जिनकी 6 बहनें हैं। हालांकि, सगी  बहन 1 ही है बाकी कजिन्स हैं। फिर भी उनकी सबके साथ बेहतरीन ट्यूनिंग है। उनकी बहनें सोनम कपूर, रिया कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और अंशुला कपूर हैं। सोनम, जाह्नवी, खुशी और शनाया तो एक्ट्रेस हैं। वहीं, रिया प्रोड्यूसर हैं। बात उनकी सगी बहन अंशुला की करें तो फिल्मों से दूर है।

66
सारा अली खान का भाई इब्राहिम

सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ स्पेशल बॉडिंग शेयर करती हैं। सारा हर पल अपने भाई के सपोर्ट में खड़ी रहती हैं। हाल ही में उनके भाई ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उन्होंने इस मौके पर इब्राहिम को खूब चीयर अप किया था। बता दें कि इंडस्ट्री में दोनों भाई-बहन काफी पॉपुलर हैं। दोनों के पेरेंट सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो चुका है।

Read more Photos on

Recommended Stories