विराट कोहली के अलावा किन सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है तमन्ना भाटिया का नाम? देखें अफेयर की पूरी लिस्ट

Published : Aug 05, 2025, 06:09 PM IST

Tamannaah Bhatia full Affair list: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रसे तमन्ना भाटिया ने हाल ही में विराट कोहली और अपने अफेयर का सच बताया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट कोहली के अलावा उनका नाम किन सेलेब्स से जुड़ चुका है।

PREV
15
विराट कोहली

तमन्ना भाटिया का सबसे पहले नाम विराट कोहली के साथ जुड़ा था। वहीं तमन्ना ने इस बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने विराट कोहली से केवल एक एड शूट के दौरान ही मुलाकात की थी। उसी के बाद लोगों को लगने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, वो उनसे शूट के बाद कभी नहीं मिलीं। यह महज अफवाह थी।

25
अब्दुल रज्जाक

इसके बाद तमन्ना भाटिया का अब्दुल रज्जाक के साथ नाम जुड़ा। एक समय था, जब दोनों की शादी की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, तमन्ना ने इस खबरों को भी पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने खुलासा किया कि एक ज्वेलरी स्टोर इवेंट में दोनों एक ही जगह रुके थे। ऐसे में उसी समय उनकी सीक्रेट वेडिंग की अफवाह उड़ने लगी थी। वहीं तमन्ना ने बताया कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

35
विजय वर्मा

तमन्ना भाटिया एक्टर विजय वर्मा को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों की मुलाकात साल 2023 में आई नेटफ्लिक्स की सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता था। फिर कई सालों तक साथ रहने के बाद उनकी राहें अलग हो गईं। हालांकि, उनके अलग होने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

45
अमेरिकी डॉक्टर

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि तमन्ना भाटिया एक अमेरिकी डॉक्टर से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया था कि तमन्ना के होने वाले पति अमेरिका के एक फिजिशियन डॉक्टर हैं। वहीं इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए तमन्ना ने कहा था कि पहले कोई एक्टर था, कल कोई क्रिकेटर होगा। आज एक डॉक्टर है। मुझे अह ऐसा लग रहा है कि जैसे में हसबैंड की शॉपिंग करने निकली हूं। मैं सिंगल ही ठक हूं, मेरे परिवार वाले मेरे लिए कोई लड़का नहीं ढूंढ रहे हैं।

55
किन फिल्मों में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में एक स्पेशल डांस नंबर करते हुए देखा गया था। वहीं इस फिल्म के बाद तमन्ना को 'वन', 'रेंजर', ​'बोले चूड़ियां', 'जेलर 2' और '​स्त्री 3' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories