देशभर में गुरुवार को भाईदूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आपको बॉलीवुड के मोस्ट फेमस भाई-बहन और उनके बीच की शानदार बॉन्डिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। सारा-इब्राहिम से ऋतिक-सुनैना तक इन भाई बहनों में खूब बनती हैं।
सलमान खान की अपनी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता खान के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग है। सलमान अपनी बहनों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दोनों बहनें भी सलमान को बहुत मानती हैं।
28
सैफ अली खान और सोहा
सैफ अली खान और सोहा अली खान में भी शानदार बॉन्डिंग है। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं और एक-दूसरे के सीक्रेट भी छुपाकर रखते हैं।
आर्यन और सुहाना खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस सिब्लिंग्स हैं। दोनों भाई-बहन अक्सर पार्टी और बॉलीवुड फंक्शन में साथ पोज देते नजर आते हैं। दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग है।
48
श्वेता और अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों में खूब जमती भी और दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी खूब करते हैं।
58
सारा और इब्राहिम अली खान
सारा अली खान की अपने भाई के साथ बहुत जोरदार ट्यूनिंग है। दोनों भाई-बहन साथ में जिस भी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं अपनी अदाओं से रंग जमा देते हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं।
68
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना
ऋतिक रोशन अपनी बहन सुनैना के काफी करीब है। वे अपनी बहन का बहुत ख्याल रखते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा भी करते हैं। दोनों के बीच एक खास रिश्ता हैं।
78
प्रियंका चोपड़ा का भाई
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की मदद करने के लिए हर पल तैयार रहती हैं। उन्होंने भाई सिद्धार्थ को उसका बिजनेस खड़ा करने में भी काफी हेल्प की थी। दोनों के बीच खास बॉन्डिंग है।
88
रणबीर कपूर की बहन
रणबीर कपूर अपनी बड़ी बहन रिद्धिमा साहनी को खूब मानते हैं। दोनों भाई-बहन जब भी मिलते हैं एक-दूसरे से मस्ती-मजाक और खूब छेड़छाड़ करते हैं।