Thamma Box Office Collection Day 2: थम्मा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित ₹24.00 करोड़ की कमाई की। पेश है थम्मा का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी।
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'थम्मा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने दिवाली पर दमदार शुरुआत की है। वहीं दूसरे दिन भी अच्छी कमाई कर रही है।
26
दिवाली (मंगलवार) को 24 करोड़ रुपये की शुरुआत के बाद, 'थम्मा' की कमाई में दूसरे दिन (बुधवार) गिरावट देखी गई हालांकि त्योहार के ठीक बाद यह एक कामकाजी दिन था। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
36
बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 को थामा की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 23.88% रही।सुबह के शो: 10.21% तो दोपहर के शो: 29.47% वहीं शाम के शो: 31.96% सीटें रिजर्व रहीं। वहीं रात के शो के आंकड़े अगले दिन 23 अक्टूबर को प्राप्त होंगे।
46
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'थम्मा' ने दूसरे दिन (रात 10.30 बजे तक) लगभग ₹ 18.00 Cr * ( early estimates) की कमाई की। देर रात के शो की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह आंकड़ा और भी ज़्यादा होने की संभावना है, जिससे दूसरे दिन की कुल कमाई 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
56
इसके साथ ही, पहले दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अनुमानित ₹ 42.00 Cr करोड़ रुपये है, और बुधवार के अंत तक इसके 45 करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।
मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म की असली परीक्षा अब शुरू होगी क्योंकि दिवाली के बाद के सप्ताह के दिन (बुधवार और गुरुवार) शुरु होंगे। ये दिन तय करेंगे कि फिल्म कितने और खिंचेगी।