Thamma के शूट में Rashmika Mandanna की हो गई थी ऐसी हालत, देखें PICS
Rashmika Mandanna shooting for Thamma: रश्मिका ने हॉरर कॉमेडी थम्मा की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वह रहस्यमयी पिशाच ‘ताड़का’ के किरदार में हैं। शूटिंग को याद करते हुए रश्मिका ने टीम को थैंक्स कहा। मूवी ने ओपनिंग डे पर 24.87 करोड़ की कमाई की।

रश्मिका मंदाना ने आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार के साथ थम्मा के सेट से कई पर्दे के पीछे की तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया है। इस पिक्स ने दोनों के फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
रश्मिका मंदाना ने फिल्म की शूटिंग को "दिल, हिम्मत, हंसी और चोटों का सफ़र" बताते हुए, इसकेने सेट पर बिताए अपने समय को याद किया। उन्होंने मोबाइल से क्लिक की हुई कई तस्वीरों में अपने इमोशन बयां किए हैं।
रश्मिका मंदाना ने एक तस्वीर में अपने पैर दिखाए हैं। इसमें पूरे पैर पर सूजन और छाले दिखाई दे रहे हैं। वे एक गुमटी में अपनी टीम के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस फिल्म में, रश्मिका ताड़का की भूमिका निभा रही हैं, जो एक रहस्यमयी पिशाच है जिसे प्रकाश की पहली किरण कहा जाता है। मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी दुनिया का हिस्सा, थम्मा में परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।
रश्मिका ने अपने को-एक्टर का थैंक्स करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना बेहद आसान था। इस मूवी के कलेक्शन की बात करें तो मंगलवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन 24.87 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।