बिपाशा बसु 47 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 को हुआ था। बिपाशा ने बॉलीवुड में एंट्री के साथ अपने ग्लैमर का जादू चलाया था। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। हालांकि, पिछले 11 साल से वे फिल्मों से दूर है फिर भी आलीशान जिंदगी जी रही हैं।
47 साल की बिपाशा बसु अब फिल्मों से दूर है और लाइमलाइट में भी ज्यादा नहीं रहती हैं। वे अब ज्यादातर वक्त फैमिली के साथ बिताती हैं। कई हिट फिल्में देने वाली बिपाशा की संपत्ति, प्रॉपर्टी और कमाई के सोर्स के बारे में बताते हैं।
26
बिपाशा बसु की नेटवर्थ
फिल्मों से दूर बिपाशा बसु करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा 133 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 16 करोड़ बताई जाती है। यहां वे पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ रहती हैं। इसके अलावा कोलकाता में भी उनका एक घर है।
वैसे तो बिपाशा बसु की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स फिल्में रही है, लेकिन वे 11 साल से इससे दूर है। हालांकि, अब वे ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करती हैं। खबरों की मानें तो एक एंडोर्समेंट का वे 2 करोड़ चार्ज करती हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पोस्ट से भी कमाती हैं। वे रियलिटी शो, प्राइवेट फंक्शन और पॉडकास्ट से भी लाखों की कमाई करती हैं।
46
बिपाशा बसु के पास लग्जरी कारें
बिपाशा बसु के पास लग्जरी कारों का खजाना है। उनके पास वोक्सवैगन बीटल (33 लाख), ऑडी Q7 (95 लाख ), टोयोटा फॉर्च्यूनर (45 लाख), पोर्श कायेन सहित अन्य गाड़ियां हैं। बता दें कि उन्होंने 2024 में अपनी लाइफ पर एक बुक लिखने की घोषणा की थी। उनका ये काम कहां तक पहुंचा इसकी जानकारी रिवील नहीं हुई है।
56
मॉडलिंग से एक्टिंग में आई थी बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 2001 में आई फिल्म अजनबी से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने राज, जिस्म, नो एंट्री, फिर हेरा फेरी, ओमकारा, प्लेयर्स, अपहरण, मदहोशी, जमीन सहित कई फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 2015 में आई फिल्म अलोन में नजर आईं थी।
66
कौन है बिपाशा बसु के पति
बिपाशा बसु 9 साल तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में रही। फिर उनका ब्रेकअप हो गया। उन्होंने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम देवी है। बता दें कि बिपाशा से शादी से पहले करण के 2 तलाक हो चुके हैं।