फ्लॉप का टैग, फिर भी करोड़ों की संपत्ति का मालिक है सुपरस्टार का यह बेटा!

Published : Mar 28, 2025, 12:02 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना 50 साल के हो गए हैं। फ्लॉप फ़िल्में देने के बावजूद, उनके पास 167 करोड़ की संपत्ति है। जानिए, उनकी नेट वर्थ और फ़िल्मों से कमाई।

PREV
17

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना 50 साल के हो गए हैं। वे विनोद खन्ना और उनकी पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना के बेटे हैं। 28 मार्च 1975 को मुंबई में पैदा हुए अक्षय बॉलीवुड के सबसे फ्लॉप स्टार किड्स में गिने जाते हैं, जिनकी ज्यादातर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने से चूक गईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय के पास आज की तारीख में कितनी संपत्ति है...

27

अक्षय खन्ना 1997 से लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'हिमालय पुत्र' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, उनकी दूसरी ही फिल्म 'बॉर्डर' ब्लॉकबस्टर रही थी, जिसमें सनी देओल और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार नज़र आए थे।

37

28 साल से लगातार काम कर रहे अक्षय खन्ना ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय के पास आज की तारीख में 167 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दावा यह तक किया जाता है कि बीते 2 साल में उनकी नेट वर्थ 12 फीसदी बढ़ी है।

47

बताया जाता है कि एक बार अक्षय खन्ना ने अपने पिता विनोद खन्ना से 23.25 लाख रुपए का कर्ज लिया था। इस बात का जिक्र खुद विनोद खन्ना ने भी उस वक्त किया था, जब लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने चुनाव आयोग के सामने हलफनामा पेश किया था।

57

अगर अक्षय खन्ना की फीस की बात करें तो पिछली फिल्म 'छावा' में औरंगजेब का किरदार निभाने के लिए उन्हें तकरीबन 2.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। 'दृश्यम 2' के लिए भी उन्हें इतनी ही रकम मिली थी।

67

अक्षय खन्ना का करियर पहले कैसा भी रहा हो, लेकिन उनकी पिछली दोनों फ़िल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। 'छावा' ने जहां 581.45 करोड़ का कलेक्शन भारत में और 775.32 करोड़ की कमाई वर्ल्डवाइड की है तो वहीं 'दृश्यम 2' ने भारत में 240.54 करोड़ और वर्ल्डवाइड 345.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

77

अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्मों में 'धुरंधर' शामिल है, जिसके लीड हीरो रणवीर सिंह होंगे। उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर 'परम सुंदरी' में भी देखा जाएगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories