
black movie actress ayesha kapur wedding marries adam : अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ( Amitabh Bachchan, Rani Mukerji ) की ब्लैक (Black) क्लासिक मूवी है। इसमें शेल मैकनेली के बचपन का किरदार Ayesha Kapur ने निभाया था। वहीं रानी मुखर्जी शैल की जवानी का किरदार निभाया था। अब आएशा कपूर बड़ी हो गई हैं, उन्होंने अपने लांग टाइम बॉय फ्रेंड एडम ओबेरॉय से शादी कर ली है। शादी बीते दिन शनिवार को दिल्ली में संपन्न हुई। इससे पहले उन्हें अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए कोवलम बीच में देखा गया था । बता दें कि आएशा ने लंबे ब्रेक के बाद हरि का ओम नामक फिल्म के साथ वापसी की है। आयशा अब इंटीग्रेटिव न्यूट्रिशन हेल्थ कोच भी हैं।
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक में युवा मिशेल मैकनेली का किरदार निभाने वाली आयशा कपूर ने अपने प्रेमी एडम ओबेरॉय के साथ शादी कर ली है। शनिवार को दिल्ली में एक निजी समारोह में आयशा कपूर ने शादी की, अपने खास दिन एक्ट्रेस ने पिंक लहंगा पहना था। वहीं एडम ने इस मौके पर पेस्टल शेरवानी और पिंग साफा पहना था।
इस वजह से फिल्मों से दूर हो गईं आएशा कपूर
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में आयशा ने ब्लैक में लीड रोल निभाने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक ड्रीम रोल था। ये फिल्म हिंदी और इंग्लिश में रिलीज हुई थी, इसे लेकर मैं बहुत कंफर्टेबल थी। प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरा तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था और फिर कुछ फिल्में बंद हो गई, मैंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। इसके बाद मेरे माता-पिता ने जोर देकर कहा कि मुझे कॉलेज जाना होगा और मैं फिर से पढ़ाई करने लगी।" बता दें कि तमिलनाडु के ऑरोविले में पली-बढ़ी आयशा, हाईडिजाइन के मालिक दिलीप कपूर की बेटी हैं - जो एक मशहूर लेदर प्रोडक्ट ब्रांड है। वे फिल्मों के अलावा न्यूट्रीशिएन का काम भी करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।