विलेन पर आखिरी तक सस्पेंस, कमाई बजट से 4 गुना, कौन सी है बॉबी देओल की ये BLOCKBUSTER

Published : Jul 04, 2024, 07:00 AM ISTUpdated : Jul 04, 2024, 08:21 PM IST
bobby deol kajol and manisha koirala film gupt completed 27 years

सार

Bobby Deol Film Gupt 27 Years. बॉबी देओल-काजोल और मनीषा कोइराला की फिल्म गुप्त की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 4 जुलाई 1997 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर राजीव राय ने फिल्म को 9.50 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 33 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉबी देओल (Bobby Deol), काजोल (Kajol) और मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) की फिल्म गुप्त (Gupt) की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। 1997 में आई इस सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरी फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म का सबसे प्लस प्वाइंट इसका विलेन था, जिसपर आखिरी तक सस्पेंस बना रहा था। पूरी फिल्म देखने वाला का इस बात को लेकर सिर चकरा गया कि इसमें लीड विलेन कौन है। और जब विलेन या यूं कहे मुख्य खूनी सामने आया तो फिल्म देखने वालों के होश उड़ गए।

9.50 Cr था बॉबी देओल-काजोल की Gupt का बजट

1997 में डायरेक्टर राजीव राय (Rajiv Rai) ने फिल्म Gupt बनाई थी। इस फिल्म को उन्होंने 9.50 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने 33.23 करोड़ का कलेक्शन किया था। Gupt को 43वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में 8 नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से मूवी ने 3 अवॉर्ड जीते थे, इसमें बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी शामिल था। आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉबी देओल, काजोल, मनीषा कोइराला, ओम पुरी, परेश रावल, राज बब्बर, सदाशिव आमरपुरकर, अशोक श्रॉफ, दलीप ताहिल, रजा मुराद सहित कई स्टार्स थे।

क्या थी फिल्म Gupt की कहानी

फिल्म गुप्त में बॉबी देओल ने साहिल का रोल प्ले किया था, जिसे ईशा (काजोल) से प्यार होता है। हालांकि, साहिल के सौतेले पापा (राज बब्बर) उसके इस रिश्ते के खिलाफ होते हैं और चाहते हैं कि वह शीतल (मनीषा कोइराला) से शादी करें। बेटे की शादी और बहसबाजी के बीच राज बब्बर की हत्या हो जाती है। पिता की हत्या के जुर्म में बॉबी देओल को सजा होती है और जेल में डाल दिया जाता है। हालांकि, वो चीख-चीखकर यहीं कहता है कि वो खूनी नहीं हैं। इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट है और एक के बाद खून होते है। पुलिस का दिमाग भी चकरा जाता है कि आखिर असली कातिल है कौन। फिल्म के आखिर तक दर्शक भी इस बात अंदाजा नहीं लगा पाते कि हत्या कौन कर रहा हैं। वैसे, आपको बता दें कि इन सब हत्याओं के पीछे ईशआ यानी काजोल का हाथ होता और काजोल ने ही फिल्म में लीड विलेन का रोल किया है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

काजोल वाला रोल मनीषा कोइराला को ऑफर

खबरों की मानें तो डायरेक्टर राजीव राय ने फिल्म गुप्त में काजोल वाले रोल के लिए मनीषा कोइराला को लेना चाहते थे और मनीषा वाला रोल रवीना टंडन को ऑफर किया था। यानी फिल्म में बॉबी देओल के साथ रवीना टंडन लीड रोल में थी। दोनों के साथ में टीजर पोस्टर तक शूट किए गए थे। हालांकि, मनीषा ने निगेटिव रोल करने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्म में काजोल की एंट्री हुई और उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया। फिर रवीना ने किसी कारण से फिल्म छोड़ दी और रोल मनीषा को दिया गया। इस तरह रवीना फिल्म से आउट हो गई। आपको बता दें कि निगेटिव रोल में काजोल की ये पहली और आखिरी फिल्म थी। गुप्त के बाद वे किसी फिल्म में विलेन नहीं बनी।

अक्षय कुमार को दिमाग में रखकर लिखी थी गुप्त की स्टोरी

कहा जाता है कि डायरेक्टर-राइटर राजीव राय ने फिल्म गुप्त की स्टोरी अक्षय कुमार को दिमाग में रखकर लिखी थी। लेकिन राजीव को तब झटका लगा जब उन्हें पता चला कि अक्षय के पास डेट्स नहीं हैं। फिर वे लीड हीरो का ऑफर लेकर सनी देओल के पास पहुंचे। सनी को फिल्म की कहानी तो पसंद आई लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि इस रोल के लिए वे नहीं बल्कि उनके छोटे भाई बॉबी फिट बैठेंगे। और इस तरह फिल्म बॉबी की झोली में गिरी।

कम्पोजर ने चुराए थे फिल्म गुप्त के गाने

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गुप्ता का सबसे पॉपुलर गाना दुनिया हसीनों का मेला..जापानी कंपोजर कितारो के मत्सुरी गाने से चोरी किया गया था। इसी तरह मूवी का टाइटल सॉन्ग गुप्त गुप्त..को इंग्लिश सॉन्ग डीप फॉरेस्ट से लिया था। फिल्म का संगीत विजू शाह ने तैयार किया था। इसे त्रिमूर्ति फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था।

ये भी पढ़ें...

नहीं किया था मेकअप फिर भी क्लिक कर ली PHOTOS, गुस्से में चिल्लाई हसीना

इसके बालों में तो... घर में मच गया कोहराम तो एक्शन में आए BIGG BOSS

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर