संगीत में रणवीर सिंह ने करण को गोद में उठाकर लगाए ठुमके, चाचू बॉबी देओल ने रोमांटिक डांस करके जमाई महफिल; देखें VIDEO

Published : Jun 17, 2023, 01:45 PM ISTUpdated : Jun 17, 2023, 02:01 PM IST
karan drisha sangeet ceremony videos

सार

करण देओल की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह, करण को गोद में उठाकर जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं करण के चाचू बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या के साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। बीती रात (16 जून) उनकी संगीत सेरेमनी थी, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने सेरेमनी में जमकर डांस भी किया।

रणवीर सिंह की एनर्जी की लोग कर रहे तारीफ

करण देओल की संगीत सेरेमनी में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ था। ऐसे में जब रणवीर सिंह ने एंट्री ली, तो उन्होंने पूरी महफिल बना दी। अब इस सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह एंट्री करते ही सबसे पहले करण को गले लगाते हैं और फिर करण को गोद में उठाकर उनके साथ खूब डांस करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग रणवीर की एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणवीर जहां जाते हैं, वहीं समा बांध देते हैं।

 

 

सनी-तान्या की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

इसके साथ ही सनी देओल का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी तान्या के साथ अपनी ही फिल्म के फेमस सॉन्ग 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक थी। अब सनी और तान्या की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सनी और तान्या की शादी को 27 साल हो गए हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि शादी के इतने साल बाद भी वो एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

 

आपको बता दें करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृषा आचार्य से 18 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दृशा फिल्ममेकर बिमल रॉय की पोती हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश