बॉलीवुड ने दी तबला वादक को श्रद्धांजलि, बोले- कोई दूसरा जाकिर हुसैन नहीं होगा

Published : Dec 16, 2024, 08:08 AM IST
bollywood celebs pray tributes for renowned tabla maestro zakir hussain

सार

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को में निधन। बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि। दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. देश-दुनिया में मशहूर और जानेमाने तबला वादक का निधन हो गया है। बता दें कि 73 साल के जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) का सैन फ्रांसिस्को में रविवार 15 दिसंबर को निधन हुआ। उनके निधन की खबर से सभी शॉक्ड हैं। लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें याद किया। जोया अख्तर, मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख और हंसल मेहता सहित कई सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी। शोक जताते हुए सेलेब्स बोले दूसरा कोई जाकिर हुसैन कभी नहीं होगा। बता दें कि जाकिर हुसैन ने इस साल के शुरुआत में ग्रैमी अवॉर्ड जीता था।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मनोज बाजपेयी ने इसे बहुत ही दुखद और बड़ी क्षति कहा। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने प्रसिद्ध संगीतकार की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कोई दूसरा जाकिर हुसैन कभी नहीं होगा। संगीत के लिए धन्यवाद #जाकिरहुसैन। फरहान अख्तर ने जाकिर हुसैन के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा- "हमारे समय के सबसे महान कलाकारों में से एक अब नहीं रहे। धन्यवाद जाकिर भाई, आपने अपने संगीत के जरिए दुनिया को जो खुशी दी है, उसके लिए धन्यवाद। रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर उस्ताद की फोटो शेयर कर शोक जताया। रितेश देशमुख ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- जाकिर हुसैन साहब की अपूरणीय क्षति भारत और ग्लोबल म्यूजिक कम्युनिटी के लिए एक बड़ा झटका है। सर, आपका संगीत एक गिफ्ट था, एक खजाना जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। आपकी विरासत जीवित रहेगी। फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने लिखा- वो वादक जिसने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत समारोहों में कई रातों की नींद हराम कर दी। वह व्यक्ति जो जानता था कि अपनी कलात्मकता के माध्यम से दर्शकों के साथ कैसे जुड़ना है। वह उस्ताद जिसने तबला को सेक्सी बना दिया। अलविदा उस्ताद जाकिर हुसैन।

दिल से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे जाकिर हुसैन

रिपोर्ट्स की मानें तो तबला वादक जाकिर हुसैन पिछले 2 हफ्तों से दिल से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे। उनका सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को खबर आई थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इसके बाद देर रात पता चला कि उनका निधन हो गया है। बता दें कि जाकिर हुसैन को उस्ताद अल्लाह रक्खा के बेटे थे और उन्होंने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और स्टेज पर परफॉर्मेंस भी देने लगे थे। उन्हें पद्म विभूषण,पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

फिल्मों में भी किया जाकिर हुसैन ने काम

कम ही लोग जानते हैं कि जाकिर हुसैन ने फिल्मों में काम किया है। वे शशि कपूर के साथ फिल्म हीट एंड डस्ट में नजर आए थे। 1998 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म साज में भी काम किया था। इस फिल्म शबाना आजमी के साथ उनकी जोड़ी बनी थी।

ये भी पढ़ें...

उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के 5 रुपये, लाखों-करोड़ों की कमाई से भी कीमती क्यों रही?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!