MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के 5 रुपये, लाखों-करोड़ों की कमाई से भी कीमती क्यों रही?

उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के 5 रुपये, लाखों-करोड़ों की कमाई से भी कीमती क्यों रही?

उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, जिनकी फ़ीस लाखों में थी, अपने पहले कंसर्ट के 5 रुपये के इनाम को सबसे अनमोल मानते थे। यह उनके बचपन की कहानी है जब उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार परफॉर्म किया था।

2 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Dec 16 2024, 12:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

महान तबला वादक जाकिर हुसैन ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। संगीत के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवार्ड पांच बार जीतने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन अपना एक कांसर्ट के लिए 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करते थे लेकिन उनको अपने परफार्मेंस के लिए मिले 5 रुपये, लाखों-करोड़ों से अधिक प्रिय रहा। तमाम बार अपने जीवन की दास्तां सुनाते हुए उस्ताद ने सबसे कीमती पुरस्कार इसी पांच रुपये को मानते रहे।

28
Image Credit : Asianet News

दरअसल, यह किस्सा उस्ताद जाकिर हुसैन के बचपन का है। उस्ताद की उम्र करीब 11 साल की थी। उनके पिता अल्ला राखा भी मशहूर तबला वादक थे। देश के जाने माने तबला वादक अल्ला राखा जाने माने उस्तादों पंडित रविशंकर, उस्ताद अली अकबर खान, बिस्मिल्लाह खान, पंडित शांता प्रसाद, पंडित किशन महाराज के साथ एक कांसर्ट कर रहे थे।

38
Image Credit : Asianet News

11 साल के जाकिर हुसैन भी उनके साथ गए थे। जब पिता के साथ उन्होंने पहली बार कांसर्ट किया तो सब मंत्रमुग्ध हो गए। पूरी दर्शकदीर्घा पिनड्राप साइलेंस में उनको सुनती रही। जब जाकिर हुसैन ने परफार्मेंस खत्म किया तो उनको पुरस्कार स्वरूप 5 रुपये मिले। जाकिर हुसैन हमेशा उस पांच रुपये का जिक्र करते रहे। वह कहते: मैंने अपने जीवन में बहुत पैसे कमाए लेकिन वो 5 रुपये मेरे लिए सबसे कीमती था।

48
Image Credit : Asianet News

उस्ताद जाकिर हुसैन तबला वादन के साथ ही फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वह एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने 12 फिल्मों में एक्टिंग की थी। 

58
Image Credit : Asianet News

जाकिर हुसैन को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कंसर्ट के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था।

68
Image Credit : Asianet News

जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 में मुंबई में हुआ था। मशहूर तबला वादक अल्लाह रक्खा कुरैशी के बेटे जाकिर हुसैन ने भी पिता की राह पर कम उम्र में ही फैसला ले लिया। जाकिर हुसैन की मां का नाम बीवी बेगम था।

78
Image Credit : Asianet News

1973 में जाकिर हुसैन का पहला एल्बम लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड लांच हुआ था। 5 दफा ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जाकिर हुसैन को भारत सरकार ने 1988 में पद्मश्री और 2002 में पद्म भूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

88
Image Credit : Asianet News

उस्ताद जाकिर हुसैन की शिक्षा-दीक्षा मुंबई में हुई। मुंबई के माहिम के सेंट माइकल स्कूल में उन्होंने स्कूली शिक्षा हासिल की थी। जबकि शहर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था।

यह भी पढ़ें:

दुनिया ने खो दिया अपना तबला सम्राट: उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image2
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image3
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image4
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
Recommended image5
एक्टर को परोस दिया गाय का मांस, ग्लानि हुई तो किया ये काम, एक गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved