
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म स्टार्स का कभी-कभी बुरा दौर आता है और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होती है। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के करियर की शुरुआती दिनों में हुआ था। बात 1997 की है, इस साल उनकी लगातार 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। एक के बाद एक फ्लॉप हुई फिल्मों में से कोई भी बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपए तक का बिजनेस नहीं कर पाई थी। वैसे, आपको बात दें कि कोविड के बाद अक्षय की ज्यादातर फिल्में भी फ्लॉप ही रही हैं।
साल 1997 अक्षय कुमार के लिए मनहूस साबित हुआ। इस साल उनकी 5 फिल्में आई और सभी महाडिजास्टर साबित हुईं। अक्षय की फिल्म लहू के दो रंग डिजास्टर रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.16 करोड़ का बिजनेस किया। उनकी फिल्म इंसाफ भी सुपरफ्लॉप रही। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 3.71 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म दावा भी डिजास्टर रही। फिल्म ने 3.36 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म तराजू भी बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर साबित हुई। इसने 3.26 करोड़ का कारोबार किया था। अक्षय की फिल्म अफलातून भी डिजास्टर रही और इसने 5.47 करोड़ का बिजनेस किया था। 1997 में आई अक्षय की 5 फिल्मों की हालत बॉक्स पर इतनी खस्ता रही कि कोई भी 10 करोड़ रुपए तक की कमाई नहीं कर पाई।
अक्षय कुमार ने 1991 में आई फिल्म सौगंध से डेब्यू किया था। ये फिल्म खास नहीं कर पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बस 2 करोड़ ही कमा पाई थी। वैसे कम ही लोग जानते हैं कि अक्षय फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू करने वाले थे, लेकिन उन्हें इस फिल्म से रातोंरात हटा दिया गया था और उनकी जगह अजय देवगन को मूवी में लिया गया था। हालांकि, 1992 में आई अक्षय की फिल्म खिलाड़ी हिट रही और इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने इस टाइटल के साथ करीब 7-8 फिल्मों में काम किया और सभी हिट रही।
अक्षय कुमार पिछले 3 सालों तकरीबन 16 फिल्मों में नजर आए। इनमें से महज 4 फिल्में हिट रही है, जिसमें भी 2 में अक्षय का सिर्फ कैमियो था। 2021 में आई बेल बॉटम, सूर्यवंशी और अतरंगी रे। इसमें से सूर्यवंशी हिट रही। फिर 2022 में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, कठपुतली, राम सेतु, एन एक्शन हीरो जैसी फिल्में आई और सभी महाडिजास्टर रही। 2023 में उनकी सेल्फी, ओएमजी 2, मिशन रानीगंज आई और सभी फ्लॉप रही। इस साल यानी 2024 में उनकी बडे मियां छोटे मियां, खेल खेल में, स्त्री 2 और सिंघम अगेन आई। इनमें से 2 फिल्में डिजास्टर रही, सिंघम अगेन को भी हिट नहीं माना जा रहा है। वहीं, स्त्री 2 हिट रही लेकिन इसमें अक्षय का छोटा सा कैमियो रोल था। आपको बता दें कि अक्षय ने अपने करियर में हर तरह के रोल प्ले किए है। वे एक्शन के साथ रोमांस, कॉमेडी, हॉरर और सस्पेन्स थ्रिलर मूवी का भी हिस्सा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...
देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी पुष्पा 2, अब टारगेट पर बाहुबली 2-KGF2
गिरफ्तारी का मिला अल्लू अर्जुन को फायदा, पुष्पा 2 की कमाई में 71% उछाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।