Mukul Dev समेत 8 स्टार की कम उम्र में मौत, 4 ने तो किया सुसाइड

Published : May 24, 2025, 01:49 PM ISTUpdated : May 24, 2025, 01:57 PM IST

मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर। सुशांत, जिया, दिव्या भारती जैसे कई सितारे कम उम्र में दुनिया छोड़ गए। उनके निधन के कारणों पर आज भी सवाल उठते हैं।

PREV
19
मुकुल देव का निधन

Bollywood Stars Who Died Young Age : बॉलीवुड एक्टर  मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। 24 मई को मनोज बाजपेयी, बिंदु दारा सिंह ने ट्वीट करके ये जानकारी शेयर की है। इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर जाने वाले मुकुल देव अकेले नहीं हैं। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत, जिया खान जैसे स्टार भी अपनी जवानी में ही इस जहां से रुख्सत हो गए।

29
1..मुकुल देव ( 54 साल )

मुकुल देव की मौत की ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। उनकी मौत किस वजह से हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक माता-पिता की मौत के बाद वे टूट गए थे। काफी समय से अकेलापन महसूस कर रहे थे। 

39
2..सुशांत सिंह राजपूत ( 34 साल )

 'काई पो छे' और 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसे फिल्मों में काम करके स्टार बने सुशांत ने 2020 में 34 साल की उम्र में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस छेड़ दी थी।

49
3. जिया खान (25 साल) :

'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी मूवी में काम करने वाली जिया ने साल 2013 में महज 25 साल की उम्र में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। सूरज पंचोली से उनके रिश्ते को इसकी वजह बताया गया था।

59
4...दिव्या भारती (19 साल)

'दीवाना' और 'विश्वात्मा' जैसी सुपरहिट मवी की एक्ट्रेस दिव्या भारती की 1993 में 19 साल की उम्र में एक हादसे में मौत हो गई, हालांकि ये दुर्घटना थी या हत्या...इसको लेकर आज भी कई तरह के संदेह जताए जाते हैं।

69
5..सिद्धार्थ शुक्ला (40 साल)

'बिग बॉस 13' के विनर और 'बालिका वधू' के एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की 2021 में 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी।

79
6.. प्रत्युषा बनर्जी (24 साल) :

 टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से मशहूर प्रत्युषा ने 2016 में 24 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के पीछ मानसिक तनाव बताया गया था।

89
7... सिल्क स्मिता (36 साल) :

 साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता ने 1996 में 36 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। मौत की वजह डिप्रेशन और आर्थिक तंगी बताया गया था।

99
8... मीना कुमारी

मीना कुमारी (39 साल): 'पाकीजा' और 'साहब बीवी और गुलाम' जैसी मूवी में क्लासिक की कैटेगिरी में शामिल कराने वाली ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की साल 1972 में 39 साल की उम्र में लीवर सिरोसिस से मौत हो गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories