Published : May 21, 2025, 07:11 AM ISTUpdated : May 21, 2025, 07:22 AM IST
Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस की कान सिटी किया जा रहा है। कान्स के रेड कारपेट से जाह्नवी कपूर का पहला लुक सामने आया। रेड कारपेट पर आते ही जाह्नवी ने पूरी महफिल लूट ली। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।
फ्रांस की कान सिटी में आयोजित किए जा रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में आखिरकार जाह्नवी कपूर ने डेब्यू किया। रेड कारपेट से जाह्ववी का पहला लुक सामने आया है। वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
26
कान्स रेड कारपेट पर जाह्नवी कपूर ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की मैटेलिक चमक वाली पिंक कलर की गाउन कैरी की थी। इस गाउन में खास टेक्चर का यूज किया गया था।
36
जाह्नवी कपूर की इस पिंक गाउन में ढेर सारे ग्लिटर, सीक्वेंस और कढ़ाई की थी। उन्होंने चोपार्ड के हाउते जोएलरी कलेक्शन की ज्वेलरी पहन अपने लुक को कम्पलीट किया।
कान्स के रेड कारपेट पर जाह्नवू कपूर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ नजर आई। उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज देकर पूरी महफिल लूट ली। जाह्नवी को देख कईयों को श्रीदेवी की भी याद आई।
56
आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, विशाल जेठवा की फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग भी हुई। नीरज घायवान द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर है।
66
कान्स फिल्म फेस्टिवल से ईशान खट्टर और करन जौहर का लुक भी सामने आया है। दोनों ही बेहद डैशिंग नजर आए।