वो भी तो प्यार में थे... रावण को सही बताते हुए मुकेश छाबड़ा ने दिया विवादित बयान

Published : Aug 21, 2024, 04:49 PM IST
Mukesh Chhabra Casting Director

सार

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रावण को प्रेमी बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने रावण द्वारा सीता हरण को सही ठहराते हुए उसे बहन के प्यार से प्रेरित बताया है। सैफ अली खान भी पहले रावण के मानवीय पक्ष को दिखाने की बात कह चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कास्टिंग और फिल्म डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रावण को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल मच गया है। जिस रावण को सदियों से दुनिया अत्याचारी और अधर्मी कहती आ रही है और उसके द्वारा माता सीता के हरण को गलत बताती आ रही है, उस रावण को मुकेश छाबड़ा ने प्रेमी बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने अनजाने में ही सही रावण द्वारा माता सीता के हरण को सही बता दिया है। मुकेश छाबड़ा का विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

मुकेश छाबड़ा ने रावण को लेकर आखिर क्या कह डाला

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के लिए बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम कर रहे मुकेश छाबड़ा ने रणवीर अहलुवालिया के पॉडकास्ट में कहा, "यार वो (रावण) भी तो प्यार में थे ना।" मुकेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, "वे बदला लेना चाहते थे, लेकिन वे प्यार भी थे। जहां तक मैं रावण को समझ पाया हूं तो वह दुष्ट और प्रतिशोधी थे। लेकिन उनका बदला उनकी बहन के प्यार से प्रेरित था। उन्हें जो भी करना था, अपनी बहन के लिए करना था। वो भी अपनी तरफ से ठीक थे। युद्ध में दोनों पक्षों को लगता है कि वे सही साइड हैं। लेकिन अंततः रावण प्यार में थे।"

सैफ अली खान भी कर चुके रावण की तारीफ़

सैफ अली खान ने डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण का रोल निभाया था। उन्होंने एक बातचीत कहा था कि वे रावण का मानवीय वर्जन पेश करने जा रहे हैं। सैफ ने मिड डे से बातचीत में कहा था, "राक्षस राज का किरदार निभाना दिलचस्प है। इसमें सख्ती कम होगी। लेकिन हम इसे मानवीय बनाएंगे, एंटरटेनमेंट का स्तर बढ़ाएंगे। सीता हरण और राम के साथ युद्ध को सही ठहराएंगे, क्योंकि यह लक्ष्मण के द्वारा उसकी बहन सूर्पणखा की नाक काटने का बदला है।" हालांकि, बाद में जब विवाद बढ़ा तो सैफ अली खान ने माफ़ी मांग ली थी।

कौन हैं मुकेश छाबड़ा

बात मुकेश छाबड़ा की करें तो वे जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर हैं।वे 'रंग दे बसंती','बजरंगी भाईजान', 'दंगल', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने 2020 में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर 'दिल बेचारा' से डायरेक्शन में कदम रखा। वे एक्टर के तौर पर 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर', 'जवान' और 'चमक' जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम कर चुके हैं।

और पढ़ें…

पहले मंगलवार खूब गुर्राई 'स्त्री 2', पर ना तोड़ पाई 6 मूवी का रिकॉर्ड

10 सबसे कमाऊ हॉरर फ़िल्में, 'Stree 2' ने तोड़ डाला 7 साल पुराना रिकॉर्ड

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?