
एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। हालांकि, ज्यादा काट-छांट नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म से 'ब्रा' शब्द के उच्चारण को कम करने के लिए कहा है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदर्भ को हटाने के लिए भी कहा है। फिल्म 28 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज होनी है। इससे पहले यह फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC को दिखाई गई। फिल्म में मामूली कट लगाने के बाद इसे रिलीज की अनुमति दे दी गई है।
CBFC के सदस्यों को पसंद आई ‘RARKPK’
एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "उन्हें (CBFC के सदस्य) फिल्म पसंद आई। यह दो घंटे 48 मिनट की है और मनोरंजन से भरपूर है। लंबाई महसूस नहीं होती। समय हवा की तरह निकल जाता है। उन्होंने कुछ ज्यादा के लिए नहीं कहा। कुछ शब्द इधर से उधर किए हैं। कुछ हल्की-फुलकी गालियां और एक सीक्वेंस जहां लिंजरीज का रिफ्रेंस रिपीट किया गया है। उन्होंने कई बार इस्तेमाल हुए 'ब्रा' शब्द को कम करने के लिए कहा है।"
ममता बनर्जी का रिफ्रेंस हटाने को कहा
सेंसर बोर्ड ने फिल्म से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रिफ्रेंस हटाने के लिए कहा है, जो कि एक डायलॉग में इस्तेमाल किया गया है। सूत्र बताते हैं, "डायलॉग में ममता बनर्जी का जिक्र नहीं है, सिर्फ ममता दीदी है। लेकिन उन्हें लगा कि इससे कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। इसलिए बेवजह की परिस्थिति में क्यों फंसना।"
7 साल बाद बड़े पर्दे पर डायरेक्टर बन लौट रहे करन जौहर
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से करन जौहर बतौर डायरेक्टर 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उनकी 'ए दिल है मुश्किल' आई थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी और जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका थी। बात 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की करें तो इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।
और पढ़ें…
मां बनने वाली हैं TV की छोटी बहू? एक वीडियो ने फैला दी सनसनी
इस साल सबसे ज्यादा देखी गईं ये 10 वेब सीरीज, नेटफ्लिक्स की एक भी नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।