वो 6 फिल्में, जिन्हें अनुष्का शर्मा ने किया था रिजेक्ट, जानिए BO पर कैसा हुआ था हाल

Published : Nov 10, 2025, 07:30 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम करने से भी रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने किन फिल्मों में काम करने से इनकार किया।

PREV
17
अनुष्का शर्मा रिजेक्टेड मूवी

अनुष्का शर्मा 7 साल बाद फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने जा रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों को ठुकराया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने किन फिल्मों के ऑफर को ठुकराया है।

27
2 स्टेट्स

फिल्म '2 स्टेट्स' में आलिया के रोल के लिए मेकर्स ने अनुष्का को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया। इस फिल्म ने भारत में खूब कमाई की थी।

37
बार-बार देखो

फिल्म 'बार-बार देखो' के लिए फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर फरहान अख्तर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लीड रोल में लेना चाहते थे, लेकिन अनुष्का ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद मेकर्स ने कैटरीना को अप्रोच किया। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

47
की एंड का

फिल्म 'की एंड का' के मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शर्मा थीं, लेकिन उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, इसके पीछे वजह नहीं पता चली। यह फिल्म सेमी हिट थी।

57
तमाशा

फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, दीपिका के रोल के लिए पहले अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया गया था। 'तमाशा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

67
आगाडू

महेश बाबू की फिल्म 'आगाडू' के मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया था, लेकिन अनुष्का किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस वजह से उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

77
3 इडियट्स

फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर खान दिखाई दी थीं। हालांकि, करीना के रोल के लिए पहले अनुष्का ने ऑडिशन दिया था, लेकिन बाद में राजकुमार ने करीना को इस फिल्म में ले लिया। इस फिल्म में करीना के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories