89 साल के धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीड कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। आपको उनके लोनावला वाले फॉर्महाउस को फोटोज दिखाने जा रहे हैं। देखें तस्वीरें…
धर्मेंद्र अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत फॉर्महाउस की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। शेयरिंग के साथ वे अपने फॉर्महाउस की जानकारी भी देते हैं।
410
धर्मेंद्र के फॉर्महाउस में कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। यहां शानदार स्विमिंग पूल, रॉक गार्डन और आलीशान बंगला भी है। वे इसी बंगले में रहते हैं।
510
धर्मेंद्र के इस फार्महाउस में एक 1000 फीट गहरी झील है। वे अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर कर इस झील के बारे में बताते रहते हैं।
610
धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती करते हैं। वे यहां पर कई तरह सब्जियां भी उगाते हैं।
710
धर्मेंद्र ने अपने फॉर्महाउस पर ढेरों गाय-भैंस पाल रखी है। वे खुद भी इनकी देखभाल करते हैं।
810
आपको बता दें कि धर्मेंद्र काफी सालों से इसी फॉर्महाउस पर रहते हैं। हालांकि, वे कभी-कभी अपनी फैमिली से मिलने मुंबई जाते रहते हैं।
910
बताया जाता है कि इस फॉर्महाउस पर उनके साथ पत्नी प्रकाश कौर भी रहती है। हेमा मालिनी भी कभी-कभी यहां आती हैं।
1010
89 साल के धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वे आखिरी बार 2024 में आई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म इक्कीस है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।