
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्होंने द हिंदू से कहा कि वे मुंबई छोड़ चुके हैं। वे ‘टॉक्सिक’ फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा अब खत्म हो रहा है। वहीं इसपर छावा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि उनमें दर्शकों की पसंद को स्वीकार करने की ताकत और इमोशन नहीं है।
लक्ष्मण उटेकर ने कहा कि अगर वह (अनुराग कश्यप) चाहें तो चले जाएं क्योंकि कोई भी उन्हें रहने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है। अगर कोई क्रिएटिविटी से खुश है तो वह फिल्में बना सकते है।
इससे पहले, द हिंदू के साथ बातचीत में, अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री से खुद को दूर करने के लिए मुंबई से दूर जाने के बारे में कहा था। उन्होंने इंडस्ट्री को 'विषाक्त' कहा और अब इसमें बदल रही जरुरतों को उम्मीद के एकदम विपरीत बताया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।