
एंटरेटनमेंट डेस्क, Clip of Ranveer Singh and Rajkumar Raos first audition goes viral । रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एक्टर ने बॉलीवुड में खुद को साबित किया है। उनकी फैमिली का एक्टिंग से कोई कनेक्शन नहीं था, बावजूद रणवीर ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए खुद को झोंक दिया । इस समय उनके फर्स्ट ऑडिशन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह डाउन टू अर्थ एक्टर हैं। वे किसी काम करने में संकोच नहीं करते, शादियों में जाते हैं तो जमकर नाचते हैं। पार्टियों में भी लोगों को एंटरटेन करने के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। दरअसल रणवीर एकदम नेचुरल एक्टर हैं। ये बात उनके ऑडीशन क्लिप में भी देखी जा सकती है।
रणवीर सिंह की पहली ऑडीशन क्लिप
दादासाहेब फालके फिल्म इंस्टिट्यूट नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से रणवीर सिंह का ऑडीशन क्लिप शेयर की गई है। इस उनका पहला ऑडीशन बताया जा रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह एक फनी डांस स्टेप करके दिखा रहे हैं ।
रणवीर सिंह ने अपने एक्ट से किया प्रभावित
एकदम दुबले पतले जिस अंदाज़ में अपने कमर के नीचे का हिस्सा हिलाते हैं, उसे देखकर यहां मौजूद हर शख्स की हंसी छूट जाती हैं। हालांकि यहीं तो फिल्म मेकर चाहते थे। रणवीर सिंह अपने इस एक्ट के जरिए लोगों को हंसाने के लिए पूरी सरह सफल हुए।
बेहद यंग दिख रहे रणवीर सिंह
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह डेनिम जींस के साथ व्हाइट और ब्लू चेक शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं। चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी है। उनकी उम्र 20-21 साल ही नज़र आ रही है।
वीडियो क्रेडिट- dadasaheb_phalke_filminstitute
राज कुमार राव को पहचानना हुआ मुश्किल
दादासाहेब फालके फिल्म इंस्टिट्यूट नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और वीडियो क्लिप शेयर की गई है। इसे राज कुमार राव की फर्स्ट ऑडीशन क्लिप बताई गई है। एक बार तो राजकुमार पहचान में ही नहीं आते है।
वीडियो क्रेडिट- dadasaheb_phalke_filminstitute
ये भी पढ़ें -
Narendra Modi पर बरसा बॉलीवुड, साउथ स्टार का प्यार, लगातार तीसरी बार लेंगे PM पद की शपथ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।