
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन की कुछ दिनों पहले एंजियोप्लास्टी हुई है। हालांकि अब डेविड की तबीयत ठीक है। हाल ही में बातचीत के दौरान उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि अब वो कैसा महसूस कर रहे हैं।
डेविड ने दिया हेल्थ अपडेट
डेविड कहते हैं, 'मैं अब ठीक हूं। हां, कुछ हफ्ते पहले मेरी हार्ट सर्जरी नहीं, बल्कि एंजियोप्लास्टी हुई थी। लेकिन भगवान की कृपा से अब सब कुछ ठीक है।'
करीबी ने किया था एंजियोप्लास्टी का खुलासा
हाल ही में डेविड धवन से जुड़े एक करीबी ने खुलासा किया था , 'डेविड की पत्नी लाली धवन, वरुण और रोहित सर्जरी के दौरान बहुत परेशान थे। लेकिन टच वुड अब सब कुछ ठीक है।' वहीं उनकी फैमिली सख्ती से उनकी हेल्थ का ध्यान भी रख रही है।
वरुण फिल्म का प्रमोशन छोड़ कर गए थे पिता को देखने
पिछले साल जून में भी डेविड की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जब डेविड की तबियत बिगड़ी थी तब वरुण अपनी फिल्म 'जुगजुग जियो' के प्रमोशन इवेंट में बिजी थे। फिर जैसे ही उन्हें पिता के बीमार होने की खबर मीली थी, वैसे ही वो फिल्म के प्रमोशन को बीच में छोड़कर हॉस्पिटल गए थे।
आपको बता दें हाल ही में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की भी एंजियोप्लास्टी हुई है।
और पढ़ें…
किसी का भाई किसी की जान का BTS वीडियो आया सामने, राघव संग मस्ती करती दिखीं शहनाज
90s की डीवाज ने किया गेट टुगेदर, तस्वीरें देख लोग बोले - ओल्ड इस गोल्ड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।