Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से पहले इन 8 मूवी में दिखीं 'दया भाभी', एक में दिए भर-भर कर बोल्ड सीन

Published : Aug 17, 2025, 08:00 AM IST

Disha Vakani Birthday 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम करने से पहले दया भाभी यानी दिशा वाकाणी ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। दिशा वाकाणी 47 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे के मौके पर जानिए उनकी 8 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में…

PREV
18
कमशिन : द अनटच्ड

यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। बतौर लीड एक्ट्रेस यह दिशा वाकाणी की पहली और इकलौती फिल्म है।  फिल्म का निर्देशन अमित सूर्यवंशी ने किया था। दिशा ने इसमें कई बोल्ड सीन दिए हैं।  

28
फूल और आग

टीएलवी प्रसाद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, मोना जोशी, दलीप ताहिल और अरुणा ईरानी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में दिशा की काफी छोटी भूमिका थी। 

38
देवदास

2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिशा वाकाणी ने सखी का रोल निभाया था। फिल्म में शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की अहम् भूमिका थी।

48
मंगल पांडे: द राइजिंग

केतन मेहता ने 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में दिशा महज कुछ सेकंड्स के लिए दिखी थीं। आमिर खान, रानी मुखर्जी और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म में दिशा की झलक देखने के लिए आपको फिल्म बेहद ध्यान से देखनी होगी। 

58
जाना : लेट्स फॉल इन लव'

शाहरुख़ मिर्ज़ा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिशा का अहम् रोल था। जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका राजेश खन्ना, जीनत अमान, रिहान खान और अंजना सुखानी की थी।

68
जोधा अकबर

2008 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय का फिल्म में लीड रोल था। दिशा वाकाणी ने इस फिल्म में ऐश्वर्या की सहेगी माधवी की भूमिका की थी।

78
सी कंपनी

2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिशा वाकाणी का छोटा सा रोल था। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, तुषार कपूर और राजपाल यादव ने फिल्म में अहम् भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन सचिन यार्डी ने किया था।

88
लव स्टोरी 2050'

2008 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन हैरी बावेजा ने किया था। हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा का इसमें लीड रोल था। दिशा वाकाणी इस फिल्म में छोटी सी भूमिका में नज़र आई थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories