De De Pyaar De 2 Day 4: मंडे टेस्ट में कैसा रहा अजय देवगन की फिल्म का हाल, देखें कमाई

Published : Nov 17, 2025, 09:00 PM IST

अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म भी कर रही हैं। डायरेक्टर अंशुल शर्मा की मूवी के चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है। 

PREV
16
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं। डायरेक्टर अंशुल शर्मा की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। फिल्म अच्छा कलेक्शन भी कर रही हैं।

26
फिल्म दे दे प्यार दे 2 का कलेक्शन

फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले दिन 8.75 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 12.25 करोड़ कमाए। तीसरे दिन मूवी का कलेक्शन 13.75 करोड़ रहा। अब चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई का आंकड़ा भी रिवील हो गया है।

ये भी पढ़ें... 2020-2025 तक अजय देवगन की आई 18 फिल्में, एक ने कमाए 1300 करोड़-11 रही फ्लॉप

36
फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले मंडे कितना कमाया

sacnilk.com की मानें तो फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले मंडे को 2.84 करोड़ का बिजनेस किया। ये आंकड़ा रात 9 बजे तक का है। इसमें बढ़ोत्तरी होने की भी गुंजाइश हैं। वैसे, इस आंकड़े के हिसाब से तो फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हुई।

46
फिल्म दे दे प्यार दे 2 का बॉक्स ऑफेस कलेक्शन

फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 37.59 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, मूवी का ग्रास कलेक्शन 45.75 करोड़ हो गया है। इसने तीन दिन में वर्ल्डवाइड 58.60 करोड़ की कमाई कर ली है।

56
फिल्म दे दे प्यार दे 2 के बारे में

फिल्म दे दे प्यार दे 2 एक रोमांटिक कॉमेडी एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। इसके राइटर लव रंजन और तरुण जैन हैं। फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसका बजट करीब 100 करोड़ है।

66
फिल्म दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट

फिल्म दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी, इशिता दत्ता आदि लीड रोल में हैं। ये मूवी 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल है।

ये भी पढ़ें... Ajay Devgn बीते 10 साल में इन 7 सीक्वल में दिखे, 'दे दे प्यार दे 2' ओपनिंग के मामले में बस एक से आगे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories