प्रभास को छोड़ अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनीं दीपिका पादुकोण, हो गया नई मूवी का ऐलान

Published : Jun 07, 2025, 01:10 PM IST
Deepika Padukone Allu Arjun Movie AA26xA6 Directed By Atlee

सार

Deepika Padukone New Movie Announced: प्रभास की 'स्प्रिट' छोड़ने के बाद दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22xA6' में नजर आएंगी। एटली कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

Deepika Padukone In Allu Arjun Atlee Kumar Upcoming Movie: दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से लगातार प्रभास स्टारर फिल्म 'स्प्रिट' से बाहर होने की वजह से चर्चा में हैं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से उनके एग्जिट होने के बाद उनके फैन्स निराश थे। लेकिन अब जो खबर सामने आई है, वह ना केवल इन निराश फैन्स के चेहरे खिला देगी, बल्कि उन्हें एक्साइटमेंट से भी भर देगी। खबर यह है कि दीपिका पादुकोण प्रभास की फिल्म छोड़ने के बाद अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म की हीरोइन बन गई हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म की हीरोइन बनीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन की जिस फिल्म की हीरोइन बन रही हैं , उसका शुरुआती टाइटल AA22xA6 रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन 'जवान' फेम एटली कुमार कर रहे हैं। AA22xA6 का मतलब यह है कि यह अल्लू अर्जुन के करियर की 22वीं फिल्म और एटली कुमार की बतौर डायरेक्टर 6ठी फिल्म होगी। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री का ऐलान करते हुए लिखा है, "क्वीन विजय की ओर बढ़ी। स्वागत है दीपिका पादुकोण।"

 

 

पोस्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एटली कुमार दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म की कहानी नैरेट करते दिखाई दे रहे हैं। दीपिका का एक्शन अवतार भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। वीडियो में दीपिका एटली से कहानी सुन फिल्म के लिए अपनी सहमति जताते भी दिख रही हैं। दीपिका और एटली की केमिस्ट्री इस वीडियो में देखते ही बन रही है।

दीपिका पादुकोण-अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

AA22xA6 में दीपिका पादुकोण की एंट्री की खबर ने उनके चाहने वालों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। दूसरी ओर दीपिका के प्रति एटली के व्यवहार की भी लोग तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "डायरेक्टर द्वारा क्वीन दीपिका का सम्मान ऐसे ही किया जाता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "जब क्वीन का कमबैक पर्सनल हो।"एक यूजर का कमेंट है, "दीपिका पादुकोण क्वीन और अल्लू अर्जुन किंग हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "उसे पावर मिल गई, उसे फ्लेम मिल गई।" एक यूजर ने हैरत जताते हुए पूछा है, "एटली भाई...आप क्या पका रहे हो।" एक यूजर ने लिखा है, "क्वीन का परिचय ऐसे कराया जाता है।"

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्टारर AA22xA6 फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। अभी इस फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Javed Akhtar ने फराह खान को बताया 41 का मतलब, चौंका देगा ये मामला
क्या है 1997 वाली बॉर्डर से जुड़ा वो खौफनाक हादसा, जिसमें 1 झटके में चली गईं 59 जानें