Deepika Padukone की बेटी का चेहरा दिखाया, फिर ऐसा ट्विस्ट आया कि डिलीट करना पड़ा वीडियो!

Published : Aug 23, 2025, 10:00 PM ISTUpdated : Aug 23, 2025, 10:11 PM IST
Ranveer Singh Deepika Padukone Daughter Dua Viral Video

सार

Deepika Padukone Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्हीं बेटी दुआ का चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सामने आया। फैन्स खुश तो हैं लेकिन कई यूजर्स कपल की प्राइवेसी का सम्मान करने और वीडियो डिलीट करने की अपील कर रहे हैं।

Deepika Padukone Daughter Dua Face Revealed: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जबसे पैरेंट्स बने हैं, तभी से लगातार उनके फैन्स उनकी बेटी दुआ का चेहरा देखने को बेताब हैं। कपल ने आधिकारिक तौर पर बेटी की शक्ल दुनिया को नहीं दिखाई है। यहां तक कि उन्होंने मीडिया और अन्य लोगों से बेटी की तस्वीरें और वीडियो क्लिक ना करने की गुजारिश की है।  लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अनऑफिशियल वीडियो से दुआ का चीहरा सामने आ गया है। एक X यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें दुआ को दीपिका की गोद में बैठा देखा जा सकता है। खुद दीपिका ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है, जबकि उनकी बेटी का चेहरा साफ़ दिखाई दे रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस वहां वीडियो बना रहे लोगों को इशारों में ऐसा ना करने के लिए कहती दिख रही हैं।

दीपिका पादुकोण का बेटी संग वीडियो वायरल

एक X यूजर ने दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "OMG!दुआ पादुकोण? वह बेहद छोटी है और रणवीर सिंह की कार्बन कॉपी है।" वीडियो कहां का है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इसमें दीपिका बेटी को गोद में लेकर एक कार्ट में सवारी करती नज़र आ रही हैं। गाड़ी के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड्स भी चल रहे हैं। लेकिन वे वीडियो बनाने वाले को रोक नहीं रहे हैं।

लोगों ने फटकार लगाई तो डिलीट किया वीडियो

वायरल वीडियो देखने के बाद लोग इसे बनाने और शेयर करने वाले की खिंचाई कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने पूछा है, "वह दुआ पादुकोण क्यों हुई? दुआ सिंह क्यों नहीं?" एक अन्य यूजर ने गुजारिश करते हुए लिखा है, "प्लीज इस वीडियो को डिलीट कर दो, क्योंकि रणवीर और दीपिका दोनों ने अपनी बेटी की तस्वीरों के लिए सख्ती से मना किया है।" एक का कमेंट है, "मुझे नहीं लगता कि आपको यह पोस्ट करना चाहिए। खासकर तब जब पैरेंट्स ने सहमति ना दी हो। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह किसी सेलेब्रिटी की बेबी है, लेकिन वह बेहद छोटी है और यह नैतिक रूप से गलत है।" कई अन्य यूजर ने भी यह वीडियो डिलीट करने की गुजारिश की है। नतीजतन X यूजर ने वह वीडियो डिलीट कर दिया है। 

कब हुआ रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्म?

तकरीबन 6 साल की डेटिंग के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 अवम्बर 2018 को शादी की। यह शादी इटली के लेक कोमो में कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज सेरेमनी के तहत हुई थी। 8 सितम्बर 2024 को उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 का धमाका, सनी देओल की फिल्म ने तोड़ डाला धुरंधर का ये पहला रिकॉर्ड
रानी मुखर्जी का 5 सबसे कमाऊ फिल्में, शाहरुख खान के साथ वाली 3 मूवी 100 करोड़ पार