एक लड़की, 6 दरिंदे और चलती बस....दिल दहला देती है इस फिल्म की कहानी!

Published : Nov 29, 2024, 11:35 AM IST
Delhi Bus Bollywood Movie

सार

16दिसंबर 2012 की निर्भया कांड पर आधारित 'दिल्ली बस' दर्शकों को झकझोर देती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक युवा जोड़े के साथ बस में दरिंदगी होती है और न्याय की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'दिल्ली बस' 29 नवम्बर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म की कहानी 16 दिसंबर 2012 की उस घटना पर आधारित है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। निर्भया गैंगरेप पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन शरीक मिन्हाज ने किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर यह फिल्म है कैसी...

क्या है 'दिल्ली बस' की कहानी

जैसा कि हमने ऊपर ही बतया दिया है कि 'दिल्ली बस' की कहानी निर्भया गैंगरेप कांड पर बेस्ड है। फिल्म की शुरुआत में एक लड़का और एक लड़की अपनी बाइक से दिल्ली स्थित घर लौट रहे हैं। लेकिन रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल खराब हो जाती है। कपल वहां से घर द्वारका पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा रोकने की कोशिश करता है। लेकिन ऑटो वाले ज्यादा ठंड होने का हवाला देकर वहां जाने से मना कर देते हैं। इसी बीच उन्हें एक बस आती दिखती है। वे उसे रोकते हैं और उस बस में सवार हो जाते हैं। लेकिन कुछ देर बाद ही बस में पहले से सवार 6 लोग(ड्राइवर समेत) लड़की को छेड़ने लगते हैं। जब लड़का इस बात का विरोध करता है तो वे उसे बुरी तरह पीटते हैं और लड़की का निर्दयता से गैंगरेप करते हैं। फिर वे उसे और लड़के को अधमरी हालत में सड़क पर फेंक कर भाग जाते हैं। लड़की कैसे अस्पताल पहुंचती है और कैसे उसके गुनाहगारों को सजा मिलती है? इन सवालों के जवाब के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसा है शरीक मिन्हाज का निर्देशन

शरीक मिन्हाज ने फिल्म का डायरेक्शन बेहद सदे ढंग से किया है। इतने संवेदनशील मुद्दे को पर्दे पर सही तरीके से दिखाने में वे काफी हद तक सफल हुए हैं। उनके डायरेक्शन की तारीफ़ बनती है। ना सिर्फ कहानी को प्रजेंट करने, बल्कि किरदारों को बेहतरीन ढंग से पेश करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात यह है कि वे यह संदेश देने में पूरी तरह सफल हुए हैं कि रेप जैसे जघन्य अपराधों के लिए फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए।

'दिल्ली बस' की स्टार कास्ट और एक्टिंग

दिव्या सिंह ने रेप पीड़िता का किरदार बखूबी निभाया है। वे अपने हावभाव और एक्टिंग से एक रेप विक्टिम की बेबसी और लाचारी दिखाने में पूरी तरह सफल हुई हैं। नीलिमा अजीम ने रेप पीड़िता की मां का रोल इतने बेहतरीन तरीके से निभाया है कि उन्हें देखकर एक बारगी दर्शकों के आंसू भी निकल आएंगे। फिल्म में बलात्कारियों का रोल करने वाले सभी कलाकारों के चेहरे पर वाकई दरिंदगी नज़र आती है। अंजन श्रीवास्तव, ताहिर कमाल खान और विक्की आहुजा समेत हर एक्टर ने अपने हिस्से की एक्टिंग में जान डाल दी है।

देखें या ना देखें 'दिल्ली बस'

निर्भया गैंगरेप कांड के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप यह फिल्म एक बार देख सकते हैं। 6 साल पहले बनी यह फिल्म अब तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन याने CBFC में अटकी रही। अगर यह फिल्म उस वक्त रिलीज हुई होती तो जाहिरतौर पर बॉक्स ऑफिस पर इसे फायदा जरूर मिलता।

और पढ़ें…

महाराष्ट्र चुनाव में करारी हार, अब बीवी हुई ड्रग्स केस में गिरफ्तार

झटके में 450 करोड़! कौन है यह सुपरस्टार, जिसने साइन की वो सबसे बड़ी डील!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?
मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग