
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में महाराष्ट्र चुनाव में करारी हार का सामना कर चुके एक्टर एजाज खान अब एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में उनकी बीवी फॉलन गुलीवाला को हाल ही में मुंबई में कस्टम अधिकारियों ने हिरासत में लिया। उनकी यह गिरफ्तारी ड्रग्स जब्ती के एक मामले में हुई। दरअसल, हाल में छापेमारी की एक कार्रवाई में उनके घर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ मिला था, जिसके बाद ड्रग्स संबंधी में गतिविधियों में उनकी संलिप्प्ता की जांच हो गई। दिलचस्प बात है कि ड्रग्स के ऐसे ही मामले में पहले एजाज खान भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कस्टम अधिकारियों ने ड्रग्स से भरा एक संदिग्ध बैग पकड़ा था। यह बैग/पार्सल घर से जुड़ा हुआ था। इसके चलते जांच की गई और इसकी आंच फॉलन के घर तक पहुंच गई। फॉलन अभी भी पुलिस हिरासत में हैं, क्योंकि अधिकारी अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। ऑफिसर्स कपल और ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल एक बड़े नेटवर्क के बीच सबंध की जांच भी कर रहे हैं। बता दें कि जांच में जब्त किया गया ड्रग्स MDMA है, जिसकी मुंबई में बढ़ती अवैध तस्करी और दुरुपयोग ने प्रशासन को चिंता में डाला हुआ है।फॉलन की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
2021 में एजाज खान को प्रतिबंधित ड्रग्स अल्प्राजोलम की 31 गोलियों के साथ अरेस्ट किया गया था और उन्हें दो साल तक जेल में रहना पड़ा था। ऐसे अब उनकी बीवी का इसी तरह का मामले में अरेस्ट होना जाहिरतौर पर उनकी कानूनी अड़चने बढ़ा सकता है। जांच अधिकारियों ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि एजाज खान के पिछले मामले को देखते हुए उनसे पूछताछ की जा सकती है।
एजाज खान ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्सोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वे आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के टिकट पर खड़े हुए थे और उन्हें महज 155 वोट मिले थे। उनकी करारी हार की खूब चर्चा भी रही थी।
और पढ़ें…
झटके में 450 करोड़! कौन है यह सुपरस्टार, जिसने साइन की वो सबसे बड़ी डील!
वो 8 फ़िल्में, जो एक ही नाम से बनी, एक को छोड़ सब हुईं HIT
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।