कौन सा बिजनेस करती है धर्मेंद्र की छोटी बहू, क्या पति बॉबी देओल से है ज्यादा अमीर?

Published : Nov 25, 2025, 07:00 AM IST

धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। फिल्मों के साथ वे अपनी फैमिली को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते थे। उनका अच्छा खासा बड़ा परिवार है। इस मौके पर उनकी छोटी बहू यानी बॉबी देओल की पत्नी तान्या के बारे में बताने जा रहे हैं कि क्या करती हैं…

PREV
16
कौन है धर्मेंद्र की छोटी बहू

धर्मेंद्र की 2 बहुएं हैं। उनकी छोटी बहू तान्या देओल एक्टिव रहती हैं और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। उन्हें कई बार पति बॉबी देओल के साथ पार्टीज और डिनर डेट पर देखा जाता है।

26
क्या करती है तान्या देओल

बता दें कि बॉबी देओल की पत्नी तान्या इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं। उनका मुंबई में द गुड अर्थ नामक से एक लग्जरी फर्नीचर और होम डेकोर स्टोर है। उन्होंने कुछ फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम भी किया है।

ये भी पढ़ें... धर्मेंद्र वर्सेस सनी-बॉबी देओल: बाप-बेटों में से किसके पास ज्यादा दौलत?

36
कितनी संपत्ति की मालकिन है तान्या देओल

तान्या देओल की संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से वे तकरीबन 300 करोड़ की मालकिन हैं। तान्या को ये संपत्ति विरासत में मिली है।

46
तान्या-बॉबी देओल की संपत्ति

बात तान्या और बॉबी देओल की संपत्ति की करें तो तान्या पति से ज्यादा अमीर है। तान्या जहां 300 करोड़ की मालकिन हैं। वहीं, बॉबी के पास 66.7 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

56
तान्या देओल के परिवार के बारे में

तान्या देओल बैंकर देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी थे। 2010 में उनके निधन के बाद तान्या को उनकी करोड़ों की संपत्ति और शेयर विरासत में मिले।

66
तान्या-बॉबी देओल के कितने बच्चे

बॉबी देओल और तान्या आहुजा ने 1996 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। कपल के 2 बेटे धरम देओल और आर्यमन देओल हैं। बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें... क्या है धर्मेंद्र का असली नाम, किस उम्र में किया बॉलीवुड में डेब्यू?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories