धर्मेंद्र 6 बच्चों के लिए छोड़ गए कितनी संपत्ति? फॉर्महाउस की कीमत में बन जाए एक बिग बजट मूवी

Published : Nov 24, 2025, 06:08 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही मैन के नाम से फेमस धर्मेंद्र का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार और करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। जानते हैं इसके बारे में…

PREV
18
धर्मेंद्र का निधन

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनके जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। सेलेब्स लगातार उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं, आइए, जानते है इसके बारे में विस्तार से।

28
कितनी संपत्ति छोड़ गए धर्मेंद्र

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र अपने पीछे तकरीबन 450 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। वे कई बंगलों के साथ फार्महाउस के भी मालिक थे। मुंबई के अलावा पंजाब में भी उनकी कई प्रॉपर्टी हैं।

ये भी पढ़ें... किस उम्र में की थी धर्मेंद्र ने पहली शादी, हेमा मालिनी संग कब बंधे थे बंधन में?

38
धर्मेंद्र का करोड़ों का फार्महाउस

धर्मेंद्र मुंबई में नहीं बल्कि लोनावला स्थित अपने फॉर्महाउस में रहते थे। 100 एकड़ में फैले इस फार्महाउस की कीमत करीब 120 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उनके फार्महाउस की कीमत में एक बिग बजट फिल्म भी बनाई जा सकती है।

48
ऐसे कमाई करते थे धर्मेंद्र

वैसे तो धर्मेंद्र फिल्मों में लगातार एक्टिव थे और इससे तगड़ी कमाई करते थे। इसके अलावा उन्होंने फूड बिजनेस में भी इंवेस्टमेंट कर रखा था। उनकी मशहूर रेस्टोरेंट चेन गरम-धरम है, जिसकी ब्रांचेस कई शहरों में है। इससे भी उन्हें अच्छी कमाई होती थी।

58
धर्मेंद्र के पास लग्जरी गाड़ियां

धर्मेंद्र कई लग्जीरियस गाड़ियों के मालिक थे। उनके पास मर्सिडीज-बेंज सी क्लास, मर्सिडीज बेंज SL500, लैंड रोवर रेंज रोवर सहित कारें थी। हालांकि, उन्हें अपनी 65 साल पुरानी फिएट कार ही पसंद थी।

68
धर्मेंद्र ने की थी 2 शादियां

आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में 2 शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी है। उन्होंने जिंदगीभर दोनों पत्नियों के साथ रिश्ता बनाकर रखा।

78
धर्मेंद्र के बच्चे

धर्मेंद्र के पहली पत्नी प्रकाश कौर से 4 बच्चे हैं- सनी देओल, बॉबी देओल, अजेयता और विजेयता। उनके दोनों बेटे एक्टर हैं और बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं। 

88
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की 2 बेटियां

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं- ईशा और अहाना देओल। ईशा का पति भरत तख्तानी से तलाक हो गया है और वे खुद भी दो बेटियों की मां हैं। वहीं, अहाना 3 बच्चों को मां है।

ये भी पढ़ें... Dharmendra की आखिरी फिल्म से सामने आया उनका लुक, 30 दिन बाद देखने मिलेगी मूवी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories