Dharmendra की 18 Unseen Photos, जिन्हें शेयर कर इमोशनल हुईं पत्नी हेमा मालिनी

Published : Nov 27, 2025, 05:08 PM IST

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम स्टार रहे धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। X पर शेयर की गई इन फोटो में कहीं वे तो कहीं उनकी बेटियां ईशा और धर्मेंद्र संग ख़ूबसूरत लम्हे बिता रही हैं। नीचे देखें तस्वीरें…

PREV
112

हेमा मालिनी X पर ये तस्वीरें शेयर कर इन्हें अपनी जिंदगी के स्पेशल मोमेंट्स बताया है। उन्होंने एक के बाद एक कई फोटो शेयर कर धरम पाजी को याद किया है। 

212

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए X समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें याद किया है और भावुक पोस्ट लिखी है। 

यह भी पढ़ें : Dharmendra की फैमिली की वो 5 महिलाएं, जो बॉलीवुड फिल्मों में कर चुकीं काम

312

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “धरम जी! वह मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, ज़रूरत के हर समय मेरे 'गो टू' इंसान - असल में, वह मेरे लिए सब कुछ थे!”

412

हेमा ने आगे लिखा है, “और हमेशा अच्छे और बुरे वक्त में साथ रहे। उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे।”

यह भी पढ़ें : Dharmendra ने इन 13 फिल्मों में किया था डबल रोल, 2 एक ही साल में आईं, एक में निभाए 3 किरदार

512

बकौल हेमा, “पब्लिक पर्सनैलिटी के तौर पर, उनका टैलेंट, उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता, और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों में एक यूनिक आइकॉन बनाया।”

612

हेमा लिखती हैं, “फिल्म इंडस्ट्री में उनका फेम और कामयाबियां हमेशा बनी रहेंगी।”

712

हेमा ने इमोशनल होते हुए आगे लिखा है, “मेरे निजी नुकसान को बयां नहीं किया जा सकता। जो खालीपन आया है, वह जिंदगी भर रहेगा।”

812

हेमा धर्मेंद्र के साथ बिताए खूबसूरत लम्हों को याद करते हुए लिखती हैं, “सालों तक साथ रहने के बाद मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेर सारी यादें शेष हैं।”

912

हेमा मालनी ने इसके आगे धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की औरइन्हें खास मोमेंट्स बताते हुए लिखा, “इतने साल साथ रहे…हमेशा हमारे लिए खास लम्हे।”

1012

हेमा ने तस्वीरों के एक अन्य बंच के साथ लिखा है, “कुछ प्यारे फैमिली मोमेंट्स… बस संजोकर रखी गई तस्वीरें।”

1112

हेमा ने कुछ अन्य तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “मुझे पता है कि ये बहुत सारी तस्वीरें हैं। लेकिन ये कहीं पब्लिश नहीं हुई हैं। इन्हें देखकर मेरे इमोशंस जाग रहे हैं।”

1212

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी 1980 में हुई थी। दोनों का 45 साल से भी ज्यादा का साथ रहा। दोनों की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। 24 नवम्बर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories