धर्मेंद्र का निधन 24 नवम्बर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ। लेकिन वे अपने पीछे छोड़ गए शानदार फिल्मों की विरासत, जो हमेशा उनकी याद दिलाती रहेंगी। 300 से ज्यादा फिल्मों में धरम पाजी ने कई मूवीज में डबल रोल किया था। जानिए ऐसी 13 फिल्मों के बारे में.…
टी. प्रकाश राव के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में धर्मेंद्र ने दो सगे भाइयों का रोल निभाया था, जिनमें एक का रंग काला और दूसरा गोरा होता है। फिल्म में शबनम और तनुजा समर्थ जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका थी।यह धर्मेंद्र की डबल रोल वाली पहली फिल्म थी।
2. यकीन (1969)
धर्मेंद्र ने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में दो किरदार निभाए थे। इनमें से एक सरकारी एजेंट रहता है और दूसरा अपराधी। बृज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा शर्मिला टैगोर और डेविड इब्राहिम जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।
इस म्यूजिकल एक्शन फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। धर्मेंद्र इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों की भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म में आशा पारेख और जया बच्चन की भी अहम् भूमिका थी।
4.प्रतिज्ञा (1975)
दुलाल गुहा के निर्देशन में बनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी और अजीत खान जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। धर्मेंद्र ने इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों की भूमिका निभाई थी।
समीर गांगुली ने इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन किया था। फिल्म में धर्मेंद्र की दोहरी भूमिका थी। इनमें से एक किरदार गरीब आदमी का था तो दूसरा शहर में रहने वाले उसके अमीर हमशक्ल का। फिल्म में मौसमी चटर्जी और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।
6.ग़ज़ब (1982)
सी.पी दीक्षित के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में धर्मेंद्र ने जुड़वां भाइयों का रोल किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा रंजीत बेदी और सीमा राव जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।
47
7.झूठा सच (1984)
इस ड्रामा फिल्म का निर्देशन इस्माइल श्रॉफ ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र ने दोहरी भूमिका निभाई थी, जिनमें से एक शरीफ विजय और दूसरा उसका हमशक्ल खतरनाक डाकू और कातिल टाइगर रहता है। फिल्म में रेखा, अमरीश पुरी और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
8.जीने नहीं दूंगा (1984)
राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा में धर्मेंद्र ने जुड़वां भाइयों रोशन और राका का किरदार निभाया है। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर और अनिता राज जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
57
9.करिश्मा कुदरत का (1985)
यह एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुनील हिंगुरानी ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र ने विजय और करण नाम के दो हमशक्लों का किरदार निभाया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, रति अग्निहोत्री और अनीता राज जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।
10.शहजादे (1989)
राज एन. शिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र ने पिता और पुत्र की भूमिका निभाई है। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, जया प्रदा और मौसमी चटर्जी जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।
67
11.पाप की आंधी (1991)
यह एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र ने पिता और पुत्र की भूमिका निभाई है। मेहुल कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा आदित्य पंचोली, फराह नाज़ और किरण कुमार जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हे।
12.जियो शान से (1997)
यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र ने दो नहीं, बल्कि तीन रोल निभाए थे। उनके किरादारों का नाम ब्रह्मा, विष्णु और महेश था। फिल्म में रीना रॉय, जय मेहता, साक्षी शिवानंद और विकास भल्ला जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।
77
13. डबल दि ट्रबल (2014)
यह पंजाबी भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र ने अजीत और मंजीत नाम के दो किरदार निभाए थे।समीप कांग के निर्देशन वाली इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, मिनिषा लांबा और कुलराज रंधावा जैसे कलाकारों में भी काम किया था।