धुरंधर की रिलीज को अब 32 दिन हो गए हैं। 5 जनवरी को 5वें सोमवार को रणवीर सिंह की मूवी की कमाई एकदम से घट गई है। मॉर्निंग शो में 10% से कम ऑक्यूपेंसी देखी गई है। अब छुट्टियां खत्म हो चुकी है, ऐसे में इस फिल्म को कितने दर्शक मिलते हैं, ये देखना होगा।
धुरंधर की रिलीज को 32दिन हो गए हैं। 5 जनवरी को इस मूवी के पांचवे सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 5 दिसंबर को रिलीज़ होने के बाद पहली बार, फिल्म के मॉर्निंग शो 10 प्रतिशत से कम ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।
26
धुरंधर की सोमवार, 05 जनवरी, 2026 को कुल मिलाकर 9.97% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।सुबह के शो: 6.84% वहीं दोपहर के शो: 13.09% सीटें रिजर्व देखी गई। शाम के आंकड़े देर रात तो रात के आंकड़े कल सुबह को प्राप्त होंगे। दीपिका पादुुकोण के जन्मदिन ( 5 जनवरी) को रणवीर सिंह की मूवी को बड़ा झटका लगा है।
36
धुरंधर के लिए दोपहर के शो में पिछले हफ्तों की तरह उछाल देखने को नहीं मिला है। अब इस मूवी के लिए दर्शकों की संख्या में कमी आ रही हैं। हालांकि इसमें से कुछ भी अप्रत्याशित या चौंकाने वाला नहीं है। सोमवार को धुरंधर ने रात साढ़े सात बजे तक सैकल्निक एजेंसी के मुताबिक- ₹ 2.26 Cr ** की कमाई की है।
5 जनवरी को क्रिसमस-नए साल की लंबी छुट्टियों का सप्ताह अब खत्म हो गया है, देश भर के स्कूल और कॉलेज फिर से खुल गए हैं। इसके अलावा, धुरंधर ने एक महीने का टाइम भी पूरा कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर 31 दिन पूरे कर चुकी इस फिल्म ने बीते दिन ₹ 12.75 Cr की कमाई की थी।
56
धुरंधर ने Week 1 Collection ₹ 207.25 Cr, Week 2 Collection ₹ 253.25 Cr. Week 3 Collection ₹ 172 Cr… Week 4 Collection ₹ 106.5 Cr इस तरह फिल्म की कुल कमाई ₹ 774.51 Cr ( भारत में, रात 7.30 बजे तक ) कमआ की है।
66
इस फ़िल्म के बारे में
धुरंधर फ़िल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और इसे जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं।