Dhurandhar box office collection day 22: रणवीर सिंह-स्टारर धुरंधर 2025 की नंबर 1 फिल्म बन गई है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर को रिलीज़ होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है।
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने तीन हफ़्तों में ही ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, और अब ₹650 करोड़ के आंकड़े पर नज़र है। इस मूवी ने कई सुपरहिट फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
27
Sacnilk की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, धुरंधर फिल्म ने शाम 6 बजे तक ₹7.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना तीसरा हफ़्ता शानदार तरीके से पूरा किया, जिसमें ₹173 करोड़ का कलेक्शन किया।
37
धुरंधर ने पहले हफ़्ते में ₹207.25 करोड़ और दूसरे हफ़्ते में ₹253.25 करोड़ कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब ₹ 642.07 Cr पहुंच गया है। इसमें 26 दिसंबर की शाम के शो के आंकड़े शामिल नहीं हैं। 27 दिसंबर की सुबह तक फाइनल आंकड़े प्राप्त होंगे।
धुरंधर 2025 में भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है। फ़िल्म ने रिलीज़ के 21 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड ₹1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं अब छुट्टियों के दिनों में ये फिर तेजी से रफ्तार पकड़ सकती है।
57
धुरंधर ने अब शाहरुख खान की जवान ( ₹640 करोड़ ) के लाइफ़टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले स्त्री 2 (₹598 करोड़) और छावा (₹601 करोड़) के लाइफ़टाइम घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ा था। धुरंधर अब प्रभास-स्टारर कल्कि 2898 AD को पछाड़ने की तैयारी में है, जिसने भारत में कुल ₹646.31 करोड़ कमाए थे।
67
आदित्य धर की धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जिसे पाकिस्तान के ल्यारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह जासूस, हमजा अली मजारी, उर्फ जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षय खन्ना गैंग के लीडर रहमान डकैत का किरदार निभा रहे हैं।
77
धुरंधर में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का सीक्वल, धुरंधर 2, 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं और हिंदी में रिलीज़ होगा।