'घायल हूं इसलिए घातक हूं', धुरंधर में दिखा रणवीर का सबसे खूंखार लुक

Published : Jul 06, 2025, 01:48 PM IST

रणवीर सिंह का धुरंधर लुक रिवील कर दिया गया  है ! लंबे और उलझे बाल, रफ-टफ लुक और खून से सना चेहरा, क्या ये किसी गैंग के सरगना का इशारा है ? मूवी में डरावना एक्शन और दमदार डायलॉग्स की भरमार है।

PREV
16

Dhurandhar's first look : धुरंधर की टीम ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनका अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणवीर अपने रफ-टफ फेस, लंबे बालों वाले लुक में वापस लौटे हैं।

26

धुरंधर के कुछ सीन में रणवीर आंखों में शोले लिए किसी को देख रहे हैं। बड़े बाल, बढ़ी दाढ़ी, मोटी भौहें और डरावने एक्सप्रेशन उन्हें खूंखार बना रहे हैं। 

36

वे कुछ सीन में वे सिगरेट फूंकते नज़र आ रहे हैं। पठानी सूट उस पर अटैकिंग वॉक  में उनका लुक बेहद खौफनाक हो जाता है। ।

46

 क्लिप में रणवीर को इंटेंस अवतार में दिखाया गया है, जिसमें वे मुक्के मारते, कई लोगों से लड़ते, इमारतों को उड़ाते और बंदूकें चलाते नज़र आ रहे हैं।

56

खून से सना चेहरा, हाथों में रक्त ही रक्त फिर सिगरेट जलाकर किसी से फोन पर दमदार आवाज में संवाद…कुल मिलाकर रणवीर सिंह का ये किरदार उन्हें किसी गैंग का सरगना होने का इशारा कर रहा है।    

66

धुरंधर में आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। रणवीर के अलावा क्लिप में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना के फर्स्ट लुक भी दिखाए गए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories