रणवीर सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन मनाने से ठीक पहले अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिससे उनके फैंस हैरान हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी से 'धुरंधर' फिल्म के फर्स्ट लुक के संकेत मिल रहे हैं।

रणवीर सिंह 6 जुलाई को 40 साल के होने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है। दरअसल, रणवीर ने बर्थडे से एक दिन पहले अपनी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने तो अपनी प्रोफाइल पिक्चर तक डिलीट कर दी है। रणवीर ने ऐसा क्यों किया? इसकी वजह ना तो खुद एक्टर ने स्पष्ट की है और ना ही उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने आया है। हालांकि, एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्लू देने की कोशिश की है, जिसे देखकर उनके फैन्स कयास लगा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रणवीर सिंह क्यों डिलीट की सभी इंस्टाग्राम पोस्ट?

रणवीर सिंह ने पोस्ट डिलीट करने की वजह स्पष्ट नहीं की है। लेकिन उनकी इंस्टा स्टोरी काफी कुछ बयां कर रही है। इस स्टोरी में उन्होंने 12:12 का टाइम दिखाया है। इसके साथ एक-दूसरे को क्रॉस करती दो तलवारों की इमोजी शेयर की है। इस स्टोरी को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं ना कहीं रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म से जुड़ा हिंट दे रहे हैं। माना जा रहा है कि रणवीर इस इंस्टा स्टोरी से अपनी एक्शन पैक्ड फिल्म 'धुरंधर' के फर्स्ट लुक की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसका निर्देशन 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम आदित्य धर ने किया है।

रणवीर सिंह के बर्थडे पर आएगा 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक?

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि 'धुरंधर' के मेकर्स रणवीर सिंह के 40वें बर्थडे उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "रणवीर जानते हैं कि कुछ स्पेशल आने वाला है, जो पूरी तरह सिनेमैटिक ट्रीट होगा। लेकिन उन्होंने इसका फाइनल कट नहीं देखा है। यह पूरी तरह आदित्य धर का रणवीर सिंह के बर्थडे को यादगार बनाने का तरीका है।"

'धुरंधर' की स्टार कास्ट में कौन-कौन?

जबसे 'धुरंधर' का अनाउंसमेंट हुआ था, तभी से यह लगातार चर्चा में है। सेट से इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनसे पता चलता है कि इस फिल्म में कई दिग्गज स्टार्स दिखाई देंगे। इनमें आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना शामिल हैं। अभी तक इस फिल्म से लीड एक्ट्रेस की जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें आगे 'धुरंधर' के अलावा 'डॉन 3' में भी देखा जाएगा, जिसके डायरेक्टर फरहान अख्तर होंगे। यह शाहरुख़ खान स्टारर 'डॉन' और 'डॉन 2' की सीक्वल है, जिसमें रणवीर ने उन्हें रिप्लेस किया है।