
Zwigato Collection: कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म टिकट खिड़की पर दर्शकों के लिए तरस रही है। 17 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। करीब 10 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अभी अपनी लागत निकाल पाने से भी कोसों दूर है। ऐसे में एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स KRK ने कपिल शर्मा और उनकी फिल्म का मजाक उड़ाया है।
KRK ने ट्वीट में कही ये बात :
KRK का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी है, जिससे लोग काफी हैरान है। दरअसल, केआरके ने अपने ट्वीट में कपिल शर्मा और उनकी फिल्म ज्विगाटो को लेकर लिखा- कपिल शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उनकी फिल्म Zwigato ने मंगलवार को 7500 रुपए कमाए हैं। उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। इसके साथ ही केआरके ने फनी इमोजी भी शेयर की है। लोग इस पर कमेंट करते हुए कपिल शर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं।
लोगों ने उड़ाया कपिल का मजाक :
एक यूजर ने केआरके के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा- भाई ये भी ज्यादा है। एक ने कहा- फिल्मों में कपिल डिजास्टर साबित क्यों हो रहा है? एक बोला- कपिल कॉमेडी गुरु है और बिग स्क्रीन उसके लिए नहीं है। कुछ अलग करना चाहिए, जहां कॉमेडी की संभावना हो।
कुछ लोगों ने KRK को ही आड़े हाथों लिया :
वहीं कुछ लोगों ने केआरके को ही आड़े हाथों ले लिया। कपिल की फिल्म का मजाक उड़ाने पर एक ने पूछा- देशद्रोही ने कितना कलेक्शन किया था? एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ भी हो लेकिन कपिल शर्मा की औकात तुझसे तो ज़्यादा ही है, वरना एक से एक एक्टर उसके स्टूडियो पर नही जाते। तुझे पूछता ही कोन है, उल्टा तू उसे भाव दे रहा है वो तो तेरा नाम भी नहीं जानता होगा।
अब तक बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई ज्विगाटो :
बता दें कि ज्विगाटो ने पहले दिन यानी शुक्रवार 17 मार्च को 43 लाख, शनिवार 18 मार्च को 62 लाख, रविवार 19 मार्च को 79 लाख और सोमवार 20 मार्च को 25 लाख रुपए की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 4 दिनों में 2.09 करोड़ रुपए पहुंचा है। फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपए है, ऐसे में यह अभी अपने बजट का आधा भी नहीं निकाल पाई है।
कपिल शर्मा की लगातार तीसरी फ्लॉप :
कपिल शर्मा ने अपने करियर में अब तक तीन फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ थी। इसके बाद वो ‘फिरंगी’ में नजर आए। दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। कपिल तीसरी बार ज्विगाटो में नजर आए लेकिन इस फिल्म ने भी उन्हें निराश ही किया है।
एक डिलिवरी बॉय की कहानी है ज्विगाटो :
‘ज्विगाटो’ फिल्म एक डिलीवरी बॉय की कहानी है। फिल्म में कपिल ने मानस का किरदार निभाया है, जिस पर अपने परिवार की जिम्मेदारी का बोझ है। कोरोना के दौरान मानस की नौकरी चली जाती है, जिसके बाद वो एक फूड डिलिवरी एप में काम करने लगता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में कई तरह की उलझनें और उतार-चढ़ाव आते हैं। बता दें कि फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास हैं।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।